फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Effect of fog started visible in MP

MP Weather Report: दतिया-सतना में 50 मीटर के आगे नहीं दिखा कुछ, एमपी में बनी कोहरे की दीवार

Sat, 30 Dec 2023 08:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 30 Dec 2023 08:56 PM IST
सार

MP Weather Report: मध्यप्रदेश में कोहरे के बाद आगे बारिश का सितम देखने को मिल सकता है। जिसके चलते ठंड में इजाफा होगा। फिलहाल न्यूनतम एक समान बना हुआ है। बता दें कि जबलपुर में न्यूनतम दृश्यता 100 मी, टीकमगढ़ और दमोह में 50 से 200 मीटर और गुना में 200 से 500 मीटर दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Effect of fog started visible in MP
दतिया-सतना में 50 मीटर के आगे नहीं दिखा कुछ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के अधिकांश इलाकों में सुबह और रात में कोहरे का कहर जारी है। जिसके चलते दतिया और सतना में 50 मीटर के आगे कुछ दिखाई नहीं दिया। इसके साथ ही ग्वालियर और खजुराहो में भी न्यूनतम दृश्यता सिर्फ 50 मीटर रही। ऐसे में लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी उठानी पड़ी। हाइवे पर वाहन रेंगते रहे।

विज्ञापन


ऐसा ही कुछ हाल अन्य क्षेत्रों में भी रहा। जबलपुर में न्यूनतम दृश्यता 100 मी, टीकमगढ़ और दमोह में 50 से 200 मीटर और गुना में 200 से 500 मीटर दर्ज की गई। इधर, न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। हालांकि ग्वालियर संभाग के जिलों में इनमें गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेंटीग्रेट की वृद्धि होने का अनुमान है। 
विज्ञापन


यहां रहा कोल्ड डे 
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में खजुराहो, दतिया और ग्वालियर में कोल्ड डे रहा। इसके साथ ही भिंड, दतिया, निवाड़ी, पन्ना और सतना में घना कोहरा के साथ कुछ स्थानों में अति घना कोहरा देखा गया। मुरैना, ग्वालियर, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, कटनी, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर, मऊगंज और रीवा में मध्यम कोहरे के साथ कहीं-कहीं पर घना कोहरा रहा। गुना, अशोकनगर, श्योपुर, शिवपुरी, विदिशा, सागर, उमरिया, शहडोल डिंडोरी और मंडला में हल्के कोहरे के साथ कहीं-कहीं पर मध्यम कोहरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे का येलो अलर्ट
ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों में, रीवा, सतना, भोपाल, मऊगंज, सीहोर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में कहीं कहीं मध्यम से घना कोहरा छाएगा। मौसम विभाग की ओर से यहां कोहरे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। दृश्यता 50 से 500 मी रहने का अनुमान है। इसके साथ ही ग्वालियर, दतिया और छतरपुर जिले में कोल्ड डे रहने की संभावना है। 


तापमान के हाल 
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेंटीग्रेट खरगोन में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेंटीग्रेट ग्वालियर दतिया में दर्ज किया गया। अशोकनगर के आवरी में 7.5, छतरपुर के नौगांव में 7.5 और बिजावर में 8 सेंटीग्रेट डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान में दतिया में 17.2, खजुराहो में 17.4, ग्वालियर में 18.2, छतरपुर के नौगांव में 20 और सतना में 20.5 डिग्री सेंटीग्रेट रहा। इधर, राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया जो सामान्य से अधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed