{"_id":"66d5d47a707f3d8a50038020","slug":"due-to-the-strong-system-heavy-rains-occurred-in-12-districts-including-bhopal-gates-of-three-dams-of-the-st-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: स्ट्रांग सिस्टम का असर भोपाल समेत 12 जिलों में हुई तेज बारिश, प्रदेश के तीन बांधों के गेट खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: स्ट्रांग सिस्टम का असर भोपाल समेत 12 जिलों में हुई तेज बारिश, प्रदेश के तीन बांधों के गेट खुले
Mon, 02 Sep 2024 08:40 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 02 Sep 2024 08:40 PM IST
सार
प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से भारी बारिश का दौर चल रहा है। सोमवार को राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
भारी बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से भारी बारिश का दौर चल रहा है। सोमवार को राजधानी भोपाल इंदौर, रायसेन, उज्जैन, बैतूल, दमोह, शिवपुरी, खंडवा, जबलपुर, सागर, सतना, टीकम गढ़ में तेज बारिश हुई। भोपाल में सुबह से धूप खिली रही दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हो गई और शाम तक में आधा इंच बारिश दर्ज की गई। इधर नर्मदापुरम में तवा डैम के तीन गेट खोलना पड़ा भोपाल के केरवा डैम के भी 3 गेट खुले हैं। उज्जैन के गंभीर बांध के भी 2 गेट खोलने पड़े हैं। इधर मौसम विभाग में कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें भोपाल,आलीराजपुर, बुरहानपुर, खरगोन के महेश्वर, खंडवा के ओंकारेश्वर, बड़वानी के बावनगजा, राजगढ़, सीहोर, रायसेन के सांची और भीमबेटिका, विदिशा के उदयगिरि, सागर, देवास, इंदौर और शाजापुर में आकाशीय बिजली गरजने-चमकने और गिरने के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। इसी तरह बैतूल, नर्मदापुरम के पचमढ़ी, नरसिंहपुर, भिंड, ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी, झाबुआ, धार के मांडू, छिंदवाड़ा, हरदा, सिवनी, छतरपुर के खजुराहो, दमोह, अनूपपुर के अमरकंटक, गुना, अशोकनगर, उज्जैन, रतलाम और जबलपुर में भी हल्की बारिश का अनुमान है।
इसलिए प्रदेश में हो रही भारी बारिश
सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश का कहना है कि मध्यप्रदेश में मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और डीप डिप्रेशन की वजह से बारिश कराने वाला स्ट्रॉन्ग सिस्टम फिर एक्टिव हो गया है। वेद प्रकाश के मुताबिक अगले 3 दिन प्रदेश में तेज बारिश का दौर बना रहेगा। उन्होंने ने बताया कि सितंबर में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। स्ट्रॉन्ग सिस्टम का असर अगले 24 घंटे के दौरान ज्यादा रहेगा। अगले 3 दिन प्रदेश में तेज बारिश का दौर बना रहेगा। सितंबर में अच्छी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
भोपाल में रुक-रुककर हुई तेज बारिश
राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह तेज धूप निकलने के बाद दोपहर 1 बजे से मौसम फिर बदला और रुक-रुककर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश शुरू हो गई कई इलाके तरबतर हो गए हैं। दोपहर में तेज बारिश की वजह से पुराने शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। भोपाल टॉकीज रोड पर सड़क तालाब बन गई और इसमें से होकर लोग गुजरे। शाम तक करीब आधा इंच बारिश दर्ज की गई। भोपाल में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। भोपाल की सामान्य बारिश 37.6 इंच है, जबकि इस बार 41 इंच से ज्यादा पानी गिर गया है। यानी, 109 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।