{"_id":"6679030c25a3c4eeba0b8837","slug":"division-of-work-among-cm-mohan-yadav-core-team-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: सीएम यादव की कोर टीम के बीच काम का बंटवारा, राघवेंद्र का कद बरकरार, भरत और राजेश राजौरा को भी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: सीएम यादव की कोर टीम के बीच काम का बंटवारा, राघवेंद्र का कद बरकरार, भरत और राजेश राजौरा को भी जिम्मेदारी
Mon, 24 Jun 2024 10:54 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 24 Jun 2024 10:54 AM IST
सार
MP News: सीएम मोहन यादव ने अपनी कोर टीम में काम का बंटवारा कर दिया है। अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा सभी विभागों और सीएम घोषणाओं की देखरेख करेंगे। वहीं, प्रमुख सचिव संजय शुक्ला, राघवेंद्र सिंह और सचिव भरत यादव के बीच काम का बंटवारा कर दिया गया है।
विज्ञापन
सीएम यादव की कोर टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम मोहन यादव ने अपनी कोर टीम के बीच काम का बंटवारा कर दिया है। इसमें अपर मुख्य सचिव सहित 2 प्रमुख सचिव और एक सचिव के बीच काम बांटा गया है। सबसे बड़ी बात ये है कि अपर सचिव और उप सचिव को सीधे विभागों की जिम्मेदारी नहीं दी गई है। इन्हें अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव को रिपोर्ट करना होगा और इनके द्वारा सौंपी गईं जिम्मेदारी को पूरा करना होगा।
विज्ञापन
संजय शुक्ला और भरत यादव को सबसे बड़े विभाग
सीएम मोहन यादव की ओर से काम का बंटवारा करने के बाद विभाग के हिसाब से इसका विश्लेषण करना होगा। इसमें जो सामने निकल कर आ रहा है, उसके तहत प्रमुख संजय शुक्ला और सचिव भरत यादव को सबसे ज्यादा भारी भरकम विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह के पास भी महत्वपूर्ण विभाग हैं, लेकिन शुक्ला और यादव के पास ज्यादा वेटेज वाले विभाग आए हैं।
विज्ञापन
अपर सचिव और उप सचिव को सीधे विभाग नहीं सौंपे
सीएम डॉ मोहन यादव की ओर से किए गए कार्य विभाजन में अपर सचिव और उप सचिव को सीधे विभाग नहीं सौंपे गए हैं। इन्हें अपर मुख्य सचिव, 2 प्रमुख सचिव और एक सचिव को रिपोर्ट करना होगा। इससे पहले की व्यवस्था में अपर सचिव और उप सचिव के पास सीधे विभागों की जिम्मेदरी थी।
विज्ञापन
किसे कौन से बड़े विभागों की जिम्मेदारी मिले
राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव
सीएम की घोषणाओं सहित सभी विभागों के कार्य और मॉनीटरिंग देखेंगे।
संजय शुक्ला, प्रमुख सचिव
सामान्य प्रशासन, कार्मिक, गृह, वित्त, विधि एवं विधायी, संसदीय कार्य, नगरीय प्रशासन एवं आवास, पंचायत एवं ग्रामीण, परिवहन, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा, वन, ऊर्जा सहित अन्य विभाग
भरत यादव, सचिव
जनसंपर्क, लोक निर्माण, राजस्व, पीएचई, खनिज, वाणिज्यक कर, सहकारित, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, कृषि सहित अन्य विभाग देखेंगे।
राघवेंद्र सिंह, प्रमुख सचिव
स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यावरण, पर्यटन, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, सामाजिक न्याया एवं अन्य विभाग देखेंगे।
