{"_id":"67d58d52b6cb576c840efd5f","slug":"dispute-over-painting-in-bhopal-pickup-vehicle-dragged-young-man-for-200-meters-and-died-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में रंग लगाने पर विवाद: पिकअप वाले ने युवक को 200 मीटर घसीटकर मार डाला, दिल दहलाने वाला वीडियो देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में रंग लगाने पर विवाद: पिकअप वाले ने युवक को 200 मीटर घसीटकर मार डाला, दिल दहलाने वाला वीडियो देखें
Sat, 15 Mar 2025 08:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 15 Mar 2025 08:38 PM IST
सार
Bhopal Pickup Vehicle: राजधानी भोपाल में होली खेल रहे युवकों ने एक पिकअप वाहन चालक पर रंग डाल दिया। इस बात को लेकर ड्राइवर और युवकों के बीच विवाद हुआ।
विज्ञापन
मृतक युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के अशोक गार्डन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को होली खेलने के दौरान सड़क पर होली खेल रहे कुछ युवकों ने एक लोडिंग पिकअप वाहन चालक के ऊपर रंग डाल दिया। पिकअप वाहन चालक गाली देते हुए आगे बढ़ने लगा तो तीन युवकों ने उसे गाली देते हुए खदेड़ लिया। इतने में दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विवाद के बाद चालक ने पिकअप को आगे बढ़ा दिया, जिसकी चपेट में शैलेंद्र आ गया और करीब 200 मीटर तक वह चक्के के नीचे दबकर घिसटता चला गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शैलेंद्र एक फर्नीचर शोरूम में काम करता था। कुछ महीने पहले ही उसकी सगाई हुई थी और पांच मई को उसकी शादी होने वाली थी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार, शैलेंद्र सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह (27) सुभाष कॉलोनी आशोका गार्डन में रहता था और फर्नीचर शोरूम में काम करता था। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह अपने दोस्तों के साथ औद्योगिक क्षेत्र अशोका गार्डन स्थित रुचि कलारी के पास रुचि रेस्टारेंट के सामने सड़क पर होली खेल रहा था। सभी दोस्त यहां डांस कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: भोपाल में 500 पुलिसकर्मियों संग थिरके पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र, देखें तस्वीरें
इसी दौरान एक लोडिंग वाहन मौके से निकला, जिस पर युवकों ने रंग डाल दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद वाहन चालक ने पिकअप को आगे बढ़ाया तो बाकी दोस्त इधर-उधर हो गए, लेकिन शैलेंद्र लोडिंग वाहन के आगे के पहिए की चपेट में आ गया। पहिए और बॉडी के बीच फंसा शैलेंद्र करीब 200 मीटर तक घिसटता चला गया। दो सौ मीटर बाद जब ब्रेकर पर वाहन की रफ्तार कम हुई, तब जाकर शैलेंद्र सड़क पर गिरा और लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल ले गए।
यह भी पढ़ें: होली पर 40 के करीब पहुंचा पारा,मार्च में 4 दिन लू का अलर्ट, ज्यादा तपेंगे इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर
इनका कहना है
लोडिंग पिकअप द्वारा शैलेंद्र नाम के युवक को कुचलने का मामला सामने आया है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंलागे जा रहे हैं। अगर फुटेज में जबरन वाहन चढ़ाने का मामला सामने आता है तो हिट एंड रन का प्ररकण बनाया जाएगा।
हेमंत श्रीवास्तव, थाना प्रभारी, अशोका गार्डन, भोपाल
