फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Digvijays allegation - Targeting Muslim areas during money collection, Shivraj said, no one will be able to save the mafia.

दिग्विजय का आरोप-धन संग्रह के दौरान मुस्लिम क्षेत्रों को बनाया निशाना, शिवराज बोले, माफिया को कोई बचा नहीं पाएगा

Fri, 08 Jan 2021 09:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 08 Jan 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
Digvijays allegation - Targeting Muslim areas during money collection, Shivraj said, no one will be able to save the mafia.
दिग्विजय सिंह-शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धन जुटाने वाली रैलियों के दौरान मध्य प्रदेश के मुस्लिम इलाकों को निशाना बनाया गया। उन्होंने हिंसा की इन घटनाओं की जांच किसी सेवानिवृत्त मुख्य सचिव या पुलिस महानिदेशक से कराने व मुआवजा देने की मांग की। उधर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडे-माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी, दिग्विजय सिंह या कोई और उन्हें बचा नहीं पाएगा। 
विज्ञापन


बता दें, दिसंबर के अंतिम सप्ताह में उज्जैन, मंदसौर और इंदौर धन संग्रह रैलियों के बाद कुछ स्थानों से पथराव और आगजनी की खबरें आई थीं। शुक्रवार को भोपाल में पत्रकारों से चर्चा में दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘जिस तरह से हिंसक घटनाएं हुईं उस पर मैं दुखी हूं। धन जुटाने के दौरान हथियार, लाठियों, तलवारों का प्रदर्शन किया गया और भड़काऊ नारे लगाए गए।  खासकर मुस्लिम इलाकों को निशाना बनाया गया। मैं इसका विरोध करता हूं।‘
विज्ञापन


सिंह का यह बयान कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के इस मुद्दे पर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और पुलिस महानिदेशक वी के जौहरी से मुलाकात के बाद आया है। मप्र के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘हिंदू और मुसलमान एकजुट होकर हमारे देश की आजादी के लिए लड़े। जिन लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा नहीं लिया, वे देश के माहौल को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उज्जैन मंदसौर और इंदौर की घटनाओं की जांच होनी चाहिए। कलेक्टर और एसपी ने इन रैलियों के लिए अनुमति क्यों दी? इसके लिये कलेक्टर व एसपी को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। यह अजीब है कि जिन लोगों के घरों में आग लगा दी गई, जिनके ट्रैक्टर और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और जिन्होंने गोली के घाव खाए, उनके खिलाफ पुलिस के मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

सिंह ने कहा कि हिंसा की इन घटनाओं की जांच किसी सेवानिवृत्त सीएस या डीजी से कराई जानी चाहिए और जिन लोगों का नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिया जाना चाहिए।  सिंह ने आगे कहा कि वह भी एक हिंदू हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से बेहतर हिंदू हैं। हमारे धर्म ने सभी के लिए शांति और सम्मान की शिक्षा दी है।


मुख्यमंत्री शिवराज का कड़ा रुख
सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक वीडियो में कहा कि गुंडों और माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और दिग्विजय सिंह या कोई भी पत्थरबाजी या हिंसा में लिप्त लोगों को बचा नहीं पाएंगे। इससे पहले विहिप के मालवा प्रांत सचिव सोहन विश्वकर्मा ने बताया था कि संगठन की धन जुटाने वाली रैलियों पर पथराव किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed