फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Digvijaya Singh Bats For Kamal Nath As CM Face in MP, Shivraj-Narottam Attack

MP Politics: दिग्विजय ने बताया कमलनाथ को सीएम चेहरा, शिवराज का तंज- अब तो उनका परमकल्याण होगा

Mon, 20 Feb 2023 02:24 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 20 Feb 2023 02:24 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में ही कांग्रेस विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के इस बयान पर भाजपा नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया आई है। 
 

विज्ञापन
Digvijaya Singh Bats For Kamal Nath As CM Face in MP, Shivraj-Narottam Attack
शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह और नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव कमलनाथ जी के नेतृत्व में लड़ेगी। इस बयान को लेकर भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया आई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह जी जिसके कंधे पर हाथ रखते हैं, उसका परमकल्याण हो जाता है। यह उनका स्टाइल बन गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र में रविवार को दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कमलनाथ ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरा होंगे। इस पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय जी के बारे में यह प्रसिद्ध है कि वे जिसके कंधे पर हाथ रख देते हैं, उसका परमकल्याण ही उनके दिल में होता है। अब यह दिग्विजय जी की स्टाइल है। कहते क्या है, दिल में क्या होता है और करते क्या हैं... यह आज तक कोई नहीं जान पाया। 
विज्ञापन


कांग्रेस की हारी सीटों पर जा रहे हैं दिग्विजय 
दिग्विजय सिंह 17 फरवरी को मध्यप्रदेश में सक्रिय हुए और उन सीटों पर जा रहे हैं, जहां 2018 में कांग्रेस की हार हुई थी। बुदनी सीट का प्रतिनिधित्व खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करते हैं। वहां उन्होंने शिवराज पर निशाना साधा। उनके पौधरोपण अभियान को नौटंकी बताया। घोषणाओं और वादों को झूठ का पुलिंदा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंगत होगी तो रायता फैलेगी हीः नरोत्तम 
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि कमलनाथ जी के छोटे भाई (दिग्विजय सिंह) ने फिर संगत में पंगत शुरू कर दी है। पंगत होगी तो रायता फैलेगा ही। दिग्विजय सिंह जी कितना भी प्रचार कर लें, जनता उसे दुष्प्रचार ही मानेगी। वैसे, यह उनका बड़प्पन है और वह कह चुके हैं कि उनके जाने से वोट कटेंगे। जनता भी यही मानेगी कि उनके जाने से वोट कटेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed