फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Digvijay Singh wrote a letter to CM Dr. Mohan Yadav, demanding a CBI inquiry into Sagar's Khurai murder case

MP NEWS : दिग्विजय सिंह ने सीएम डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र, सागर के खुरई हत्याकांड मामले में CBI जांच की मांग

Sun, 21 Jul 2024 03:45 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 21 Jul 2024 03:45 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर सागर जिले के खुरई के नितिन-अंजना हत्याकांड की सीबीआई  जांच की मांग की है।
 

विज्ञापन
Digvijay Singh wrote a letter to CM Dr. Mohan Yadav, demanding a CBI inquiry into Sagar's Khurai murder case
दिग्विजय सिंह - फोटो : social media

विस्तार


विज्ञापन
सागर जिले के खुरई के बडोदिया नोनागिर गांव के नितिन अहिरवार की हत्या और अंजना अहिरवार की संदिग्ध मौत का मामला फिर से उठने लगा है पहले पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया के माध्याम से  मामले में जांच की मांग की अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

नागरिक समूह ने भेजी वास्तविक जांच रिपोर्ट
 दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र में लिखा कि मप्र के नागरिक समूह ने एक वास्तविक जांच रिपोर्ट मुझे भेजी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक अब तक दलित वर्ग के युवाओं और उनके परिवारों पर हुई घटनाओं की जानकारी दी गई है। दिग्विजय का पत्र मध्यप्रदेश में दलित वर्ग पर लगातार हो रहे हमलों की आये दिन खबरे प्रकाशित हो रही है। इसमें सबसे ज्यादा प्रताड़ना के मामले मध्यप्रदेश के सागर जिले में सामने आ रहे है। आपकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा दलित समाज पर हमले और प्रताड़ना की कई घटनाएं वर्तमान में सामने आई है। जिन पर प्रशासन और पुलिस द्वारा राजनैतिक दबाववश कोई भी कार्यवाही नही की जा रही है और अपराधी लगातार क्षेत्र में दहशतगर्दी फैला रहे है।
विज्ञापन


परिवारों पर हुई घटनाओं की जानकारी दी
दिग्विजय सिंह ने लिखा कि नागरिक समूह द्वारा एक वास्तविक जांच रिपोर्ट मुझे प्रेषित कर सागर जिले में अब तक दलित वर्ग के युवाओं और उनके परिवारों पर हुई घटनाओं की जानकारी दी गई है। सागर जिले में दिनांक 23.08.2023 को सरेआम एक दलित परिवार के बेटे नितिन अहिरवार की दबंगों द्वारा मार-मार कर हत्या कर दी गई थी। नितिन अहिरवार को न्याय दिलाने के लिये प्रयासरत में परिवार के लोगों की भी दबंगों द्वारा हत्या करने के प्रकरण में पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई है। पुलिस और स्थानीय भाजपा नेताओं ने उल्टा पीड़ित परिवार को ही अपराधी प्रवृति का बता दिया। मेरा आपसे अनुरोध है कि सागर जिले के दलित परिवार के नितिन अहिरवार उसकी बहन कु. अंजना अहिरवार और राजेन्द्र अहिरवार की हत्या के प्रकरण की नागरिक समूह की मांग के अनुरूप सीबीआई से जांच कराने तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने हेतु संबंधित को समुचित निर्देश प्रदान करने का कष्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed