{"_id":"66a90b36f56561c8490305bd","slug":"dengue-patients-increased-in-bhopal-44-teams-deployed-for-survey-larvae-found-in-homes-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHOPAL : भोपाल में बढ़े डेंगू के मरीज, 44 टीमाें को सर्वे के लिए मैदान में उतारा, घरों में मिल रहा लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHOPAL : भोपाल में बढ़े डेंगू के मरीज, 44 टीमाें को सर्वे के लिए मैदान में उतारा, घरों में मिल रहा लार्वा
Tue, 30 Jul 2024 09:22 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 30 Jul 2024 09:22 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में डेंगू मलेरिया के केस बढ़ने लगे हैं। मलेरिया विभाग लार्वा सर्वे के लिए 44 टीमें मैदान में उतारी है। कई घरों में लार्वा पाया जा रहा है।
विज्ञापन
डेंगू फैलाने वाला मच्छर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
बारिश का मौसम शुरू होते ही मच्छर जनित बीमारियां बढ़ने लगती है। राजधानी भोपाल में डेंगू पैर पसारने लगा है। जानकारी के अनुसार इस सीजन में अभी तक करीब 100 लोग डेंगू के चपेट में आ चुके हैं। मलेरिया विभाग की 44 टीमें लगातार घरों में लार्वा सर्वे कर रही है। एक सप्ताह के सर्वे में आठ हजार से अधिक घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया है। मलेरिया विभाग की टीम टीमों ने अभी तक दो लाख 75 हजार, 176 घरों का सर्वे किया है, जिसमें लगभग आठ हजार घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया है। इन घरों में फूलों और पौधों के गमलों से लेकर पानी के बर्तनों, कूलरों एवं कंटेनरों में लार्वा जमा मिला है। खासबात यह कि घर के बर्तनों में सबसे ज्यादा लार्वा पाया गया है।
घर घर जाकर कर रहे लार्वा सर्वे
भोपाल जिला मलेरिया अधिकारी अखिलेश दुबे ने बताया कि टीम में लगातार सर्वे कर रही है। जांच के दौरान पता चला कि लार्वा से डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर पनप रहा है। सर्वे के लिए 50 टीमों को मैदान में उतारा गया है, जो लगातार अपनी रिपोर्ट बना रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इसके साथ ही लोगों को जागरूक भी कर रही है।
बढ़ाई जाएगी लार्वा सर्वे की टीम
अखिलेश दुबे ने बताया कि आने वाले दिनों में लार्वा सर्वे का काम और भी अधिक प्रभावी तरीके से चलेगा। इसके लिए टीमें भी बढ़ाई जाएंगी। डेंगू काफी चिंता जनक विषय बना हुआ है, इसलिए डेंगू रोको अभियान के तहत पूरे शहर में 50 से अधिक टीमें घरों में जाकर सर्वे कर रही है। इस दौरान काफी सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है। बतादें कि अभी तक भोपाल में डेंगू के मरीजों की संख्या 82 हो गई है। इस दौरान अधिकारियों ने 1997940 बर्तनों का सर्वे किया गया, जिनमें आठ हजार 976 बर्तनों में खतरा पाया गया है। जांच के दौरान तीन हजार 187 कंटेनरों में खतरे की आशंका दिखाई दी है, जिनमें भारी लार्वा होने की उम्मीद है। इन कंटेनरों को खाली कराकर टोमोफास डाला गया।