{"_id":"6af722ed9496bb2861037f53","slug":"demolition-drive-against-600-dilapidated-houses-in-aishbagh-deferred-once-again-housing-board-reschedules-due-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई फिर टली: पुलिस बल नहीं मिलने से हाउसिंग बोर्ड ने बदली तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई फिर टली: पुलिस बल नहीं मिलने से हाउसिंग बोर्ड ने बदली तारीख
Fri, 13 Nov 2026 08:17 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Fri, 13 Nov 2026 08:17 PM IST
सार
पुलिस बल नहीं मिलने से ऐशबाग के 600 जर्जर जनता क्वार्टर तोड़ने की कार्रवाई टल गई है। अब 23 नवंबर को बुलडोजर चलाने की तैयारी है। इनमें से 110 मकानों के मूल आवंटियों को ही पुनर्विकास योजना के तहत किराया और नए फ्लैट का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर के 600 जर्जर मकानों को तोड़ने की कार्रवाई एक बार फिर टल गई है। हाउसिंग बोर्ड ने 14 नवंबर से ध्वस्तीकरण की तैयारी की थी, लेकिन पुलिस बल नहीं मिलने के कारण अब इसे 23 नवंबर तक आगे बढ़ा दिया गया है। उधर, मकान खाली करने के नोटिस के बाद रहवासियों में पहले से ही बेचैनी है। विरोध के दौरान तीन महिलाओं की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। हाउसिंग बोर्ड ने रहवासियों को 13 नवंबर तक मकान खाली करने और सामान हटाने का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद 14 नवंबर से बुलडोजर चलाने की तैयारी थी। हालांकि, पुलिस बल की अनुपलब्धता के चलते तय कार्यक्रम पर अमल नहीं हो सका। हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर गौतम सिंह ने बताया कि अब 23 नवंबर को कार्रवाई की जाएगी।
600 मकानों में सिर्फ 110 मूल आवंटी होने का दावा
हाउसिंग बोर्ड के मुताबिक, जनता क्वार्टर के 600 मकानों में रहने वाले लोगों में से केवल 110 ही मूल और वैध आवंटी हैं। बाकी करीब 490 मकानों में अनधिकृत रूप से लोग रह रहे हैं। बोर्ड का कहना है कि मकान खाली करने के लिए सहमति पत्र देने वाले वैध आवंटियों को ही राहत दी जाएगी।
वैध आवंटियों को मिलेगा किराया, बाकी को नहीं
हाउसिंग बोर्ड ने साफ किया है कि मकान खाली करने के बाद पात्र आवंटियों को कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार मासिक किराया दिया जाएगा। यह राशि निर्माण अवधि के दौरान उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, अनधिकृत कब्जाधारियों को किराया या किसी तरह का मुआवजा देने का प्रावधान नहीं होगा। रहवासियों को योजना की जानकारी देने और उनकी समस्याएं सुनने के लिए हाउसिंग बोर्ड की ओर से कॉलोनी में शिविर भी लगाए गए थे।
विज्ञापन
2016 में ही खतरनाक घोषित हो चुके हैं मकान
ऐशबाग के ये मकान कई दशक पुराने हैं। नगर निगम ने मई 2016 में ही इन्हें जर्जर और खतरनाक घोषित कर दिया था। इसके बाद वर्ष 2018 में भी मकान खाली करने के नोटिस जारी हुए, लेकिन कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। अब करीब आठ साल बाद इन्हें हटाकर नए आवासीय परिसर बनाने की तैयारी है।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड: पचमढ़ी से भी सर्द हुए भोपाल-इंदौर, बीस शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे पहुंचा
20 फीसदी बड़े फ्लैट देने की योजना
मध्य प्रदेश पुनर्विकास नीति-2022 के तहत हाउसिंग बोर्ड इस क्षेत्र को नए सिरे से विकसित करेगा। प्रस्ताव के मुताबिक पुराने मकानों को हटाकर आधुनिक सुविधाओं वाले बहुमंजिला भवन बनाए जाएंगे। वैध आवंटियों को मौजूदा मकान के मुकाबले 20 फीसदी अधिक क्षेत्रफल वाले नए फ्लैट दिए जाएंगे। निर्माण पूरा होने तक उन्हें कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार किराया मिलेगा।