फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Demand placed to provide grant money to the beneficiaries of Chief Minister Youth Entrepreneur Scheme

MP News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के हितग्राहियों को अनुदान राशि दिलाने की रखी मांग, कमलनाथ ने लिखा पत्र

Wed, 31 Jan 2024 02:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 31 Jan 2024 02:40 PM IST
सार

MP News: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मौजूदा सीएम मोहन यादव को युवा उद्यमी योजना के हितग्राहियों को अनुदान राशि दिलाने की मांग को लेकर एक पत्र लिखा है। कमलनाथ ने यह भी कहा है कि अनुदान सहायता राशि न मिल पाने की वजह से युवा उद्यमियों को बाजार से कर्ज लेने मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Demand placed to provide grant money to the beneficiaries of Chief Minister Youth Entrepreneur Scheme
कांग्रेस नेता कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र प्रेषित कर प्रदेश में संचालित हो रही स्व रोजगार योजनाओं की वर्तमान स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित कराया है। नाथ ने कहा कि युवाओं को स्व रोजगार से जोड़ने के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री स्व रोजगार योजना, कृषक उद्यमी योजना के जरिए बैंकों से ऋण लेकर स्व रोजगार स्थापित करने वाले हितग्राहियों को शासन की ओर से दिया जाने वाले अनुदान सहायता राशि का भुगतान नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश भर में हजारों की संख्या में युवा उद्यमियों ने उक्त योजनाओं में बैंकों से ऋण ले रखा है। स्वीकृत प्रकरणों में साढ़े तीन साल से देय अनुदान की राशि शासन की ओर से नहीं दी गई है। अनुदान की राशि न मिलने से युवा उद्यमियों को अपने उद्यमों के संचालन के साथ-साथ बैंकों के ऋण चुकाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

स्व रोजगार योजना के जिले में 450 हितग्राही
अकेले छिंदवाड़ा जिले में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री स्व रोजगार योजना, मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना के करीब 450 हितग्राही हैं। जिनकी करोड़ों की सब्सिडी बकाया है। सब्सिडी के लिए वे सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने मजबूर हैं। सब्सिडी नहीं मिलने से वे हताशा के दौर से गुजर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार से कर्ज की नौबत
पूर्व सीएम कमलनाथ ने यह भी कहा है कि अनुदान सहायता राशि न मिल पाने की वजह से युवा उद्यमियों को बाजार से कर्ज लेने मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से इस ओर पहल करते हुए अनुदान सहायता का वितरण अविलंब कराए जाने पहल कर शासन स्तर से उचित आदेश प्रदान करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed