फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमपी: बुधनी में क्यों भड़के शिवराज सिंह चौहान? आदिवासियों के घर टूटने पर अपनी ही सरकार से नाराज, जानें मामला

Mon, 12 Oct 2026 11:02 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 12 Oct 2026 11:02 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी स्थित कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़ने और फसलें नष्ट करने के मामले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी ही सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। देर रात तक प्रभावित परिवारों के साथ धरने पर बैठे शिवराज ने नए पक्के मकान बनवाने का भरोसा दिया। वहीं,  इस मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की बात कही हैं। 

विज्ञापन
MP: Why Were Tribal Homes Demolished in Budhni? Why Shivraj Was Upset With His Own Government
केंद्रीय मंत्री शिवराज बैठे धरने पर - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह क्षेत्र बुधनी के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गांव में बारेला आदिवासी समुदाय के 12 परिवारों के मकान तोड़े जाने, खेतों में खड़ी फसल नष्ट होने और कुएं को मिट्टी से भर दिया गया। रविवार को गांव पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और वन विकास निगम की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। वह कार्रवाई के विरोध में धरने पर भी बैठ गए। उन्होंने कहा कि उनके मना करने के बावजूद यह कार्रवाई हुई है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।


यह जुल्म की पराकाष्ठा है, ऐसे अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा 
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह जुल्म की पराकाष्ठा हैं। ये जो अन्याय है, उसकी जानकारी मुख्यमंत्री महोदय को देना है। सिसकती हुई इनकी सिसकियां, इनकी आंखों के आंसू, इनके कुचले हुए खेत, उनका चौपट किया हुआ भविष्य, सब मुख्यमंत्री को मैं बताऊंगा। यह तो मुख्यमंत्री जी को भी बदनाम करने की साजिश लगती है मुझे। अच्छा ये वो लोग हैं जो हमेशा बीजेपी को ही वोट देते हैं। इन्होंने लोकसभा में भी वोट दिए और विधानसभा में भी दिए। यह तो पार्टी को भी बदनाम करने की कुछ अधिकारियों की साजिश है। इन्हीं के वोट से हम लोग जीतते हैं और इन्हीं के वोट से मोहन जी मुख्यमंत्री बने। यह सचमुच में मेरे लिए बहुत दुखद है। उन्होंने कहा कि मैंने निवेदन किया था कि बरसों से जमीन पर कब्जे हैं इनके, इसलिए इनको तंग ना किया जाए।

 
Trending Videos
MP: Why Were Tribal Homes Demolished in Budhni? Why Shivraj Was Upset With His Own Government
शिवराज पीड़ित परिवारों से मिलते हुए - फोटो : अमर उजाला
पीड़ितों के साथ देर रात तक बैठे धरने पर 
शिवराज ने बताया कि गांव पहुंचने से पहले उन्होंने मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से फोन पर बात की थी। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं रुकने पर उन्होंने नाराजगी जताई। और मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की बात कही। उन्होंने प्रभावित परिवारों को नए पक्के मकान बनवाने का भरोसा भी दिया। शिवराज लंबे समय तक बुधनी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।  देर रात तक आदिवासी परिवारों के साथ धरने पर बैठने के बाद शिवराज सिंह चौहान भोपाल लौट आए। सोमवार सुबह पहले से तय बैठक में शामिल होने के लिए वह दिल्ली रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार, शिवराज शाम तक भोपाल लौटेंगे। इसके बाद वह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक शिवराज के कार्यालय की ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय से मुलाकात के लिए समय नहीं मांगा गया है। 

ये भी पढ़ें-  कोसमी का कुसूरवार कौन: आदिवासियों के टूटे घर और तबाह फसलें देख भड़के शिवराज, सीएस को फोन कर जताई नाराजगी

 
MP: Why Were Tribal Homes Demolished in Budhni? Why Shivraj Was Upset With His Own Government
पीड़ितों को ढांढस बंधाते शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
सरकार का कहना है कि प्लांटेशन नष्ट कर बनाई झोपड़ी 
राज्य वन विकास निगम का कहना है कि  वन विकास निगम ने सीहोर के संबंधित क्षेत्र में वर्ष 2021 में प्लांटेशन कराया था। आरोप है कि सिंहपुर के कुछ आदिवासी परिवारों ने इस क्षेत्र में प्लांटेशन को नष्ट कर खेती शुरू कर दी और झोपड़ियां बना लीं। सरकार के अनुसार, इन परिवारों के खिलाफ वन अपराध के मामले दर्ज थे और उन्हें बेदखली के नोटिस दिए गए थे। इसके बाद अवैध झोपड़ियों को हटाने की कार्रवाई की गई।  

ये भी पढ़ें-  टीईटी आवेदन की आखिरी तारीख: करीब डेढ़ लाख शिक्षक,विरोध के बीच विभाग की बढ़ी चिंता,तीन बार बढ़ानी पड़ी तारीख

 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP: Why Were Tribal Homes Demolished in Budhni? Why Shivraj Was Upset With His Own Government
मिट्टी से भरे गए कुंआ देखते शिवराज - फोटो : अमर उजाला
घर टूटे, फसलें भी हुईं प्रभावित
कोसमी गांव में हुई कार्रवाई के दौरान आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े गए। उनके पानी के कुएं को मिट्टी से भर दिया गया। जेसीबी मशीन से खेतों में खड़ी मक्का और तुअर की फसल भी नष्ट की गई। इसके अलावा पानी के इस्तेमाल वाले एक कुएं को मिट्टी से भर दिया गया। इससे प्रभावित परिवारों के सामने रहने, आजीविका और पानी की व्यवस्था को लेकर मुश्किलें खड़ी हो गईं। प्रभावित परिवारों का कहना है कि वे लंबे समय से यहां रह रहे थे। गांव पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। शिवराज ने परिवारों को भरोसा दिया कि उनके लिए नए पक्के मकान बनवाए जाएंगे। मकान तैयार होने तक रहने और भोजन की व्यवस्था करने का आश्वासन भी दिया। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: नरसिंहपुर को जबलपुर मेट्रोपोलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी, सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

 
विज्ञापन
MP: Why Were Tribal Homes Demolished in Budhni? Why Shivraj Was Upset With His Own Government
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
पहले भी आदिवासी परिवारों के मामले में किया था हस्तक्षेप
शिवराज सिंह चौहान ने कुछ महीने पहले देवास के खिवनी में आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई को लेकर हस्तक्षेप किया था। उस समय उन्होंने अधिकारियों से बात कर आदिवासी परिवारों के घर नहीं गिराने के निर्देश दिए थे। अब अपने गृह क्षेत्र बुधनी में आदिवासियों के घर तोड़े जाने के मामले में उनकी नाराजगी सामने आई है। उन्होंने कहा कि उनके मना करने के बावजूद कार्रवाई हुई है। 

ये भी पढ़ें- एमपी: सीएम का राहुल गांधी पर हमला, बोले- सत्ता के लिए बेचैन, चुनाव आयोग पर आरोप से पहले कांग्रेस इतिहास देखे

हीरालाल अलावा ने सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा ने कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के समय आदिवासी कल्याण के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर आदिवासियों को उनके जल, जंगल और जमीन के अधिकारों से बेदखल किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उनके आवास के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed