फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Cybercrime accused escaped from police jeep by slipping handcuffs

Bhopal: साइबर क्राइम का आरोपी हथकड़ी खिसका पुलिस की जीप से भागा, सेंट्रल जेल जाते समय लालघाटी के पास की घटना

Fri, 14 Apr 2023 08:36 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 14 Apr 2023 08:36 AM IST
सार

क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने धोखाधड़ी के एक मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बुधवार शाम करीब छह बजे कोर्ट ने सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए। इसी दौरान एक आरोपी जीप से फरार हो गया।

विज्ञापन
Cybercrime accused escaped from police jeep by slipping handcuffs
पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साइबर क्राइम के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी पुलिस हिरासत से हथकड़ी खिसकाकर फरार हो गया है। घटना उस वक्त हुई, जब पुलिस कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल में दाखिल करने ले जरा रही थी। घटना लालघाटी चौराहे के पास रेड सिग्नल पर सरकारी जीप खड़ी होने पर हुई। पुलिस की लापरवाही के मामले में संबंधित पुलिसकर्मी निलंबित होंगे। वहीं, पुलिस ने आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोहेफिजा पुलिस के अनुसार क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने धोखाधड़ी के एक मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में 22 वर्षीय अनमोल घाड़के सहित छह आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। बुधवार शाम करीब छह बजे कोर्ट ने सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए। साइबर सेल के प्रधान आरक्षक जसवंत सिंह अपने साथियों के साथ सरकारी जीप से सभी आरोपियों को जेल लेकर जा रहे थे। करीब साढ़े छह बजे लालघाटी चौराहे पर पुलिस की जीप रेड सिग्नल पर रुकी। इसी जगह अनमोल घाड़के नाम का आरोपी हथकड़ी खिसकाकर जीत से उतरकर फरार हो गया। पुलिस को घटना का तुरंत पता ही नहीं चला। कुछ दूर और जाने के बाद पुलिसकर्मियों को आरोपी के भागने का पता चला। इसके बाद कोहेफिजा पुलिस को सूचना दी गई। देर रात पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं, डीसीपी क्राइम श्रुति कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि आखिर हथकड़ी कैसे खोल ली। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed