{"_id":"68d6664e4617920b1c0cd6aa","slug":"crpf-jawan-commits-suicide-by-hanging-himself-in-camp-suicide-note-not-found-bhopal-news-c-1-1-noi1404-3449493-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: सीआरपीएफ जवान ने कैंप में फांसी लगाकर की खुदकुशी, नहीं मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: सीआरपीएफ जवान ने कैंप में फांसी लगाकर की खुदकुशी, नहीं मिला सुसाइड नोट
Fri, 26 Sep 2025 04:22 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:22 PM IST
सार
भोपाल में अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों की मौत हुई। बंगरसिया कैंप में सीआरपीएफ जवान महेश कुमार ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट नहीं मिला। रातीबड़ में युवक सिमोन जॉन ने मामा के घर पर फांसी लगाई। वहीं वीआईपी रोड पर डिवाइडर से टकराकर घायल शाहिल की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
सीआरपीएफ के एक जवान ने बीती रात फांसी लगा ली।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिसरोद थानांतर्गत बंगरसिया इलाके में रहने वाले सीआरपीएफ के एक जवान ने बीती रात फांसी लगा ली। साथी जवानों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच-पड़ताल में मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मर्ग जांच के बाद ही खुदकुशी के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार महेश कुमार (43) मूलतः गुरुग्राम हरियाणा का रहने वाला था और सीआरपीएफ में जवान था। फिलहाल वह बगंरसिया स्थित कैंप में रहता था। बीती रात उसने भोजन किया और अपने कमरे में चला गया। रात करीब बारह बजे साथी जवानों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देख अधिकारियों को सूचना दी और फंदे से उतारकर इलाज के लिए एम्स अस्पताल पहुंचाया। एम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने चेक करने के बाद महेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची मिसरोद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम करा दिया। तलाशी लेने पर मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। रात होने के कारण उसका कमरा सील कर दिया गया है। मृतक के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जाएगी, उसके बाद ही खुदकुशी के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- चोरी के शक में युवक की हत्या, विंड एनर्जी प्लांट के सुपरवाइजर और गार्ड सहित सात को आजीवन कारावास
विज्ञापन
मामा के घर रहने वाला युवक फांसी पर झूला
इधर रातीबड़ इलाके में अपने मामा के घर पर रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार सिमोन जॉन (23) पानी की टंकी के पास, डीपीएस झुग्गीबस्ती में रहता था और मजदूरी करता था। बुधवार की रात करीब आठ बजे वह घर पहुंचा और खाना खाने के बाद सोने के लिए चला गया। गुरुवार की सुबह वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया और लाश परिजन को सौंप दी। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मर्ग जांच के बाद ही खुदकुशी के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
ये भी पढ़ें- छह साल तक मामी के साथ रिलेशन में रहने वाले युवक की मौत, भाई का आरोप-हत्या की गई
डिवाइडर से टकराकर घायल हुए युवक की मौत
कोहेफिजा थानांतर्गत वीआईपी रोड पर डिवाइडर से टकराकर घायल हुए बाइक सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है। इस हादसे में घायल हुए दूसरे युवक का फिलहाल इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार शाहिल पुत्र शरीफ खान (25) अर्जुन वार्ड, गांधी नगर में रहता था और प्रायवेट काम करता था। वह अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए वीआईपी रोड आया था। शाम करीब छह बजे खानूगांव के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे शाहिल और उसका दोस्त घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सिर में गंभीर चोट लगने के कारण शाहिल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
