फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Purnea Independent MP Pappu Yadav launched a scathing attack on the BJP In Ujjain news in hindi

'BJP के साथ जुड़ी क्षेत्रीय पार्टियों को सत्ता से हाथ धोना पड़ा': उज्जैन में बोले सांसद पप्पू यादव, क्या कहा?

Wed, 06 May 2026 03:43 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 03:43 PM IST
सार

Ujjain: उज्जैन में सांसद पप्पू यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए क्षेत्रीय दलों को चेताया और पश्चिम बंगाल चुनाव पर सवाल उठाए। उन्होंने विपक्ष को एकजुट होने की सलाह भी दी। 

विज्ञापन
Purnea Independent MP Pappu Yadav launched a scathing attack on the BJP In Ujjain news in hindi
पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कहा कि इतिहास उठाकर देखिए, अब तक भाजपा के साथ जुड़ी अधिकांश क्षेत्रीय पार्टियों को सत्ता से हाथ धोना पड़ा है। चाहे वह ममता बनर्जी हों, नीतीश कुमार हों या बालासाहेब ठाकरे सभी को नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने चंद्रबाबू नायडू को आगाह करते हुए कहा कि अब उन्हें संभल जाना चाहिए, “अब आपका नंबर है। धार्मिक नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने परिवार सहित पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने यह बात कही।

विज्ञापन


विज्ञापन

पांच राज्यों के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल के नतीजों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हुई है और बड़े पैमाने पर वोट कटे हैं, जिनकी शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि चुनाव में “साम, दाम, दंड, भेद” और छल का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष को एकजुट होने की सलाह
पप्पू यादव ने विपक्षी दलों को एकजुट होने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति नफरत पर आधारित है और वह विपक्ष को खत्म करना चाहती है। ऐसे में क्षेत्रीय दलों को कांग्रेस के साथ मिलकर मजबूत रणनीति बनानी चाहिए। साथ ही कांग्रेस को भी क्षेत्रीय दलों को पूरा सम्मान देना चाहिए।


पढ़ें: पीड़ित से कहकर सतना पुलिस के दो कांस्टेबल ने खूब घूमा शहर, लाइन अटैच

बिहार की राजनीति पर बयान
बिहार में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर उन्होंने कहा कि जनता के साथ धोखा हुआ है। लोगों ने एक चेहरे पर भरोसा कर वोट दिया, लेकिन बाद में नेतृत्व बदल दिया गया, जो जनादेश के साथ न्याय नहीं है। बता दें कि सांसद पप्पू यादव इन दिनों धार्मिक यात्रा पर हैं। उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर भस्म आरती में भाग लिया। इसके अलावा मंगलनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर और बगलामुखी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि विपक्ष मजबूत हो, ताकि लोकतांत्रिक संतुलन बना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed