{"_id":"6559bce038f850249a0e1906","slug":"cricket-world-cup-final-cricket-fans-says-oh-god-give-strength-to-shami-rudrabhishek-for-india-s-victory-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cricket World Cup Final: क्रिकेट फैंस बोले- हे भगवान शमी को शक्ति दो; भारत की जीत के लिए किया रुद्राभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cricket World Cup Final: क्रिकेट फैंस बोले- हे भगवान शमी को शक्ति दो; भारत की जीत के लिए किया रुद्राभिषेक
Sun, 19 Nov 2023 01:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:14 PM IST
सार
India Australia Final Match: क्रिकेट वर्ल्ड कप में रविवार को होने वाले हाई बोल्टेज मैच को लेकर फैंस का उत्साह और जोश चरम पर पहुंच गया है। क्रिकेट प्रेमी अपनी पसंदीदा टीम की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। भारतीय फैंस भी इंडिया के लिए हवन पूजन कर रहे हैं। कहीं मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है तो कहीं रुद्राभिषेक।
विज्ञापन
भारतीय टीम की जीत के लिए पूजा करवाते क्रिकेट प्रेमी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय फैंस का हवन पूजन जारी है। ब्लू ब्रिगेड (भारतीय टीम) की जीत के लिए राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर क्रिकेट के दीवाने दुआ कर रहे हैं। यहां भोपाल में संकृति बचाओ मंच ने भारतीय टीम की सफलता के लिए दुर्गा मंदिर में रुद्राभिषेक किया। मंच के कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद शमी, विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा की तस्वीरों के सामने हवन पूजन कर भगवान से इनके लिए शक्ति मांगी। इसके साथ पूरी भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना की। ताकि इस महा मुकाबले में वे शानदार प्रदर्शन करें।
विज्ञापन
युद्ध में जीत के लिए होता है ये हवन
दरअसल, युद्ध या किसी प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले रुद्राभिषेक किया जाता है। इसमें भगवान शिव की आराधना कर उन्हें मनाया जाता है। भगवान भोले नाथ का आह्वान कर उनसे अपनी जीत के लिए शक्ति और बल मांगा जाता है। मंच के कार्यकर्ताओं ने बताया कि क्रिकेट भी एक युद्ध है, इसमें दुनिया की दो सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच एक कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। ऐसे में भारतीय टीम की जीत के लिए भगवान महादेव की स्तुति कर उनसे आशीर्वाद लिया है।
विज्ञापन
मैच देखने के लिए खास इंतजाम
रविवार यानी आज होने वाले रोचक मुकाबले को देखने के लिए जगह-जगह पर खास इंतजाम किए गए हैं। भोपाल में कई स्थानों पर, रेस्टोरेंट में और बार में बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। इसके साथ यहां लोगों को विशेष ऑफर भी दिए जा रहे हैं। कहीं छूट मिल रही है तो कहीं पर एक पर एक सामान फ्री।
विज्ञापन
