फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Coronavirus in Madhya Pradesh Number of Covid-19 funerals raise underreporting fears

मध्यप्रदेश: कोरोना से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी, भय से कम दिखा रहे आंकड़े

Thu, 15 Apr 2021 06:52 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Thu, 15 Apr 2021 06:52 AM IST
सार

भोपाल में मंगलवार को भदभदा विश्रम घाट पर कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार 47 शवों का अंतिम संस्कार किया गया, सुभाष नगर में 28 शव और नौ शवों को जहांगीराबाद कब्रिस्तान में दफनाया गया।

विज्ञापन
Coronavirus in  Madhya Pradesh Number of Covid-19 funerals raise underreporting fears
भदभदा विश्रम घाट पर जलते शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। देश के अलग-अलह हिस्सों से लगातार कोरोना के बढ़ते मामले सामने आ रहे हैं, यही कारण है कि देशभर में तमाम जगहों पर कई तरह की पाबंदिया लगाई जा रही हैं। इस बीच मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 8,998 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 3,53,632 तक पहुंच गई।

विज्ञापन


भोपाल में मंगलवार को भदभदा विश्रम घाट पर कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार 47 शवों का अंतिम संस्कार किया गया, सुभाष नगर में 28 शव और नौ शवों को जहांगीराबाद कब्रिस्तान में दफनाया गया।
विज्ञापन


भोपाल के दो श्मशान और एक कब्रिस्तान के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को भोपाल में कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ 84 शवों का अंतिम संस्कार या दफन किया गया, भले ही स्वास्थ्य विभाग ने शहर में केवल पांच कोविड-19 से मौत और पूरे मध्यप्रदेश में 40 लोगों के मौत की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष नगर श्मशान घाट के एक कर्मचारी 32 वर्षीय प्रदीप कन्नोजिया ने कहा कि 'मैं पिछले एक साल से कोवि[-19 संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार कर रहा हूं, लेकिन पिछले एक सप्ताह में मैंने जो शवों का ढेर देखा, ऐसा पहले कभी नहीं देखा था। लोगों को दाह संस्कार के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। परिजन दाह संस्कार के लिए श्मशान के बाहर एंबुलेंस में इंतजार कर रहे हैं। ऐसे मामले अब रोजाना हो रहे हैं।'

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने इन आरोपों का खंडन किया है कि राज्य में मृत्यु दर को कम करके दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा 'हमें बड़ी संख्या में शवों के दाह संस्कार के बारे में पता चला है और हम मामले को देख रहे हैं, लेकिन संक्रमण के मामलों और मौतों की रिपोर्टिंग को कम करके नहीं बताया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बुधवार को यहां संवाददाताओं को बताया, बुधवार को प्रदेश में 51 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ इस वायरस से राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,312 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 9,720 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 3,63,352 तक पहुंच गई। प्रदेश में किसी एक दिन का यह कोविड-19 के नए मरीजों एवं इससे मरने वालों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 13 अप्रैल को 8,998 नए मामले सामने आए थे और 13 अप्रैल को ही 40 व्यक्तियों की मौत इस महामारी से हुई थी। 

मुक्तिधाम में लाशों को जलाने के लिए वेटिंग
मरीजों के रखने के लिए अस्पतालों में बेड नहीं हैं। इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार के लिए लोग इंतजार कर रहे हैंय़ जहां पहले शवों को ज्यादा लकड़ी के साथ अंतिम संस्कार किया जाता था, अब संख्या कम कर दी गई ताकि चिता जल्दी जल जाए और दूसरी लाशों को जलाया जा सके।

राज्य में 36419 बेड उपलबध 
चौधरी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कोरोना मरीजों के लिए सरकारी एवं निजी अस्पतालों में मिलाकर कुल 36,419 बेड उपलबध हैं, जिनमें से 20,907 में मरीज हैं और बाकी खाली हैं। उन्होंने कहा कि हम कोरोना मरीजों के लिए जल्द ही बेड की संख्या बढ़ाकर 62,419 करने जा रहे हैं। चौधरी ने बताया, हमने कोरोना मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था पूरी तरह से बना कर रखी है। उन्होंने कहा, हमें प्रदेश में 13 अप्रैल को 280 मीट्रिक टन ऑक्सीजन प्राप्त हुई थी, जबकि इसकी खपत 13 अप्रैल को 262 मीट्रिक टन हुई थी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 3657 मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में इस वक्त 49,551 मरीज उपचाराधीन हैं।

इस शहर में सबसे ज्यादा मामले
इसी बीच, मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 1611 नए मामले इंदौर में आए, जबकि भोपाल में 1497, ग्वालियर में 700, जबलपुर में 602 एवं उज्जैन में 249 नए मामले आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 3,63,352 संक्रमितों में से अब तक 3,05,832 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed