फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   coronavirus cases in Madhya Pradesh indore and bhopal 70 police personnel corona positive and death cases are high

मध्यप्रदेश बेहाल: इंदौर में बेंच के पास जलीं चिता, कलेक्टर से लेकर पुलिसकर्मी तक संक्रमित

Wed, 14 Apr 2021 12:46 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 14 Apr 2021 12:46 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर में कोरोना के मामले तेजी से फैल रहे हैं। इंदौर में एक से 13 अप्रैल के बीच सैकड़ों लोगों की कोरोना से मौत हो गई और भोपाल में सड़क पर ड्यूटी पर तैनात 70 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हैं।

विज्ञापन
coronavirus cases in Madhya Pradesh indore and bhopal 70 police personnel corona positive and death cases are high
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा दिया है। राज्य में संक्रमित मरीजों के साथ-साथ कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भयावह हो गया है। सरकारी आंकड़े तो कहते हैं कि एक से 13 अप्रैल के बीच मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना से केवल 55 लोगों की मौत हुई है लेकिन धरातल पर सच्चाई कुछ और ही कहती है। 

विज्ञापन


छिंदवाड़ा, ग्वालियर, जबलपुर में कोरोना का संक्रमण फैला
शहर के मुक्तिधामों से इकट्ठे किए गए आंकड़ों के मुताबिक एक से 13 अप्रैल तक 401 कोविड शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। हालात इतने बुरे हैं कि बेंच के पास चिताओं को जलाना पड़ रहा है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में कोरोना का प्रकोप बहुत ज्यादा तेजी से फैल रहा है। छिंदवाड़ा में मंगलवार को 37 कोरोना संदिग्धों की मौत हो गई। जबकि प्रशासन ने केवल दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


इसके अलावा ग्वालियर में भी कोरोना संक्रमित मामलो की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ग्वालियर में 801 नए मरीज मिले और नौ लोगों की मौत दर्ज की गई है। वहीं 35 अस्पतालों में 318 मरीज ऑक्सीजन पर हैं। वहीं जबलपुर में 602 नए मरीज मिले हैं और पांच लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारियों पर कोरोना की मार
झाबुआ के जिलाधिकारी रोहित सिंह को मंगलवार को हटा दिया गया है। रोहित सिंह कोरोना संक्रमित हैं और इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा सागर जिलाधिकारी दीपक सिंह ने पिता एसपी सिंह और बेटे के पॉजिटिव होने के बाद खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। दीपक सिंह पांच दिन से अपने घर से काम करेंगे।

भोपाल में 70 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

वहीं राजधानी भोपाल में भी सड़कों पर अपनी ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। अकेले भोपाल में 70 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हैं, जिनका इलाज या तो अस्पताल या होम आइसोलेशन में चल रहा है। डीएसपी नीतू ठाकुर ने बताया कि सालभर में भोपाल में 1,319 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं और मौजूदा समय में 70 पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है। 

आयुक्त लोक शिक्षण के एक कर्मचारी की मौत
सतपुड़ा स्थित संचालनालय तकनीकी शिक्षा दफ्तर में 17 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। वहीं आयुक्त लोक शिक्षण दफ्तर में भी कई कर्मचारी पॉजिटिव निकले हैं। यहां स्थापना सेक्शन के एक कर्मचारी की कोरोना से मौत हो गई। 

रेलवे अस्पताल में एक दिन में तीन मौतें
निशातपुरा स्थित रेलवे अस्पताल में एक साथ तीन लोगों की मौत हो गई। यहां चार डॉक्टरों समेत नर्सिंग स्टाफ को मिलाकर 20 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हैं। 

भोपाल में भाजपा कार्यालय के बाद कांग्रेस कार्यालय बंद
भोपाल के भाजपा कार्यालय में एक दिन पहले छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद कार्यालय में दस दिनों तक के लिए बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। मंगलवार को पीसीसी के कार्यालय प्रभारी राजीव सिंह कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस ने भी सात दिनों के लिए कार्यालय को बंद करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed