फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Controversial statement: Only women of 40 to 50 years are fans of PM, not jeans wearing-girls, Digvijay said quoting Priyanka

विवादित बयान: 40 से 50 साल की महिलाएं ही पीएम की प्रशंसक, जींस वाली नहीं, प्रियंका के हवाले से बोले दिग्विजय 

Sun, 26 Dec 2021 10:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 26 Dec 2021 10:11 PM IST
सार

अपने भाषण में दिग्विजय सिंह ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी का जिक्र कर कहा कि यह रोचक बाद उन्होंने बताई थी। 

विज्ञापन
Controversial statement: Only women of 40 to 50 years are fans of PM, not jeans wearing-girls, Digvijay said quoting Priyanka
दिग्विजय सिंह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मप्र के पूर्व सीएम व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह फिर विवादित बयान दिया है। भोपाल में पार्टी के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 40 से 50 से साल की महिलाएं ही पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसक हैं, जींस पहनने वाली वाली नहीं। उनका यह बयान सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


अपने भाषण में दिग्विजय सिंह ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी का जिक्र कर कहा कि यह रोचक बाद उन्होंने बताई थी। वायरल वीडियो में दिग्विजय सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते नजर आ रहे हैं। इसमें वह कहते हैं कि प्रियंका गांधी ने कहा था कि 40 से 50 साल की महिलाएं ही मोदी से ज्यादा प्रभावित हैं। यह बात हम लोगों के दिमाग में नहीं आई थी।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि प्रियंका ने यह भी बताया था कि कम उम्र की लड़कियां, जो जींस पहनती हैं और मोबाइल चलाती हैं, वे पीएम मोदी से प्रभावित नहीं हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल करने वाली युवतियां ही सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं, इसलिए हमें उनसे पार्टी हित में संपर्क बढ़ाने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को गाय को लेकर दिया था बयान
इससे पहले शनिवार को मप्र के पूर्व सीएम ने वीर सावरकर और गाय को लेकर विवादित बयान दिया था। इसमें उन्होंने दावा किया था कि सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि अपने मल में लोटने वाली गाय को माता कैसे मान सकते हैं? यह भी दावा किया था कि सावरकर ने गोमांस खाने को गलत नहीं बताया था। उनके इस बयान पर भाजपा ने आपत्ति जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed