फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress will give the responsibility of booth management to its MLAs in Bundhani and Vijaypur by-elections, p

Mp: कांग्रेस बुधनी और विजयपुर उप चुनाव में अपने विधायकों को देगी बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी, तैयारियां हुई तेज

Sat, 31 Aug 2024 09:13 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 31 Aug 2024 09:13 PM IST
सार

कांग्रेस ने बुधनी और विजयपुर उपचुनाव से पहले तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस पार्टी दोनों ही विधानसभाओं के बूथ मैनेजमेंट की जिम्मेदारी विधायकों को देगी।

विज्ञापन
Congress will give the responsibility of booth management to its MLAs in Bundhani and Vijaypur by-elections, p
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में मिली मामूली वोटो से हार के बाद कांग्रेस बुधनी और विजयपुर उपचुनाव से पहले से तैयारियां तेज कर दी हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद बुधनी विधानसभा में कई बैठकें कर चुके हैं। पटवारी बूथ मैनेजमेंट पर विशेष फोकस कर रहे हैं। दोनों ही विधानसभाओं के बूथ मैनेजमेंट की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी विधायकों को देंगी। कांग्रेस पार्टी की तरफ से तय किया गया है कि 30-30 विधायकों की टोली बनाई जाएगी जिनका मुख्य काम बूथ प्रबंधन का होगा। दरअसल कांग्रेस पार्टी इस बार जमीन स्तर पर तैयारी में जुटी हुई है।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं का विधायक करेंगे चयन 
कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये विधायक प्रत्येक बूथ में कार्यकर्ताओं का चयन करेंगे। शादी कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय भी बनाने का काम भी करेंगे। कांग्रेस विधायक क्षेत्र में प्रचार प्रसार का भी जिम्मा संभालेंगे। जानकारी के अनुसार कांग्रेस इन विधायकों के साथ पूर्व विधायकों को भी मैदान में उतारने की योजना तैयार की है। पंचायत स्तर पर कांग्रेस बाहरी कार्यकर्ताओं को तैनात करेगी जो घर-घर संपर्क अभियान को संचालित करेंगे। 
विज्ञापन


बुधनी से शिवराज तो विजयपुर से रामनिवास ने दिया था इस्तीफा 
जानकारी के लिए बता दें कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निर्वाचित हुए थे। अब विदिशा संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित होने के बाद उन्होने विधानसभा की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया था। जिसके कारण सीट खाली हो गई। इसी तरह विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रामनिवास रावत ने भाजपा की सदस्यता ले ली और मंत्री बनाए जाने के बाद विधानसभा की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया था। इन दोनों सीटों के लिए प्रस्तावित उप चुनाव की तैयारी का जिम्मा कांग्रेस ने प्रत्येक विधानसभा में 30-30 विधायकों की टोली बना कर सौंपने का निर्णय लिया है। इन विधायकों को अलग-अलग क्षेत्र आवंटित होंगे,जहां ये बूथ प्रबंधन के काम को प्राथमिकता देंगे। स्थानीय कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर मतदाता सूची के शुद्धीकरण,प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क,मतदान के दिन प्रबंधन के लिए तैयार करेंगे। इस कार्य में पूर्व विधायक सहयोगी की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed