{"_id":"66e5b2c42961c56b48028207","slug":"congress-s-social-media-team-will-answer-every-question-of-bjp-started-social-media-army-campaigning-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp news: बीजेपी के हर बात का जवाब देगी कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम, शुरू की सोशल मीडिया आर्मी कैम्पेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp news: बीजेपी के हर बात का जवाब देगी कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम, शुरू की सोशल मीडिया आर्मी कैम्पेनिंग
Sat, 14 Sep 2024 09:29 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sat, 14 Sep 2024 09:29 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष नितेंद्र सिंह राठौर ने शनिवार के दस दिन तक चलने वाले सोशल मीडिया आर्मी सदस्यता अभियान का पोस्टर जारी किया।
विज्ञापन
पीसीसी में पोस्टर लॉच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग द्वारा शनिवार से 24 सितम्बर तक सोशल मीडिया आर्मी तैयार करने सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नवसंचार समागम का आयोजन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान सोशल मीडिया आर्मी का पोस्टर भी जारी किया गया। इस दौरान जीतू पटवारी ने कहा है कि कांग्रेस के सोशल मीडिया की टीम को बीजेपी के हर बात का जवाब देना है। सोशल मीडिया के सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि नफरत फैलाने वालों का डटकर मुकाबला करें।
सोशल मीडिया योद्धाओं को दिए टिप्स
पीसीसी में हुई इस समागम बैठक में प्रदेश भर से आए सोशल मीडिया योद्धाओं को बीजेपी द्वारा फैलाई जा रही नफरत वाली बातों से निपटने के टिप्स दिए गए। उन्हें बताया गया कि कैसे सोशल मीडिया पर बीजेपी झूठ फैलाती है और कांग्रेस के सोशल मीडिया योद्धा कैसे तत्काल उनके झूठ का पर्दाफाश सोशल मीडिया के माध्यम से कर सकते हैं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष नितेंद्र सिंह राठौर ने इसकी पृष्ठभूमि और महत्व के बारे में बताया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने इस दौरान सोशल मीडिया टीम को संबोधित किया।
नए सिरे से बनाई जाएगी टीम
संचार की आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने पर जोर देते हुए इस बैठक में नए सिरे से सोशल मीडिया टीम के गठन की जानकारी भी दी गई है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा तैयार रूपरेखा के बारे में पार्टी के कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान को और मजबूत बनाने के साथ कांग्रेस की सोशल मीडिया विंग को और अधिक स्ट्रांग बनाने पर फोकस किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश समन्वयक अभिनव बारोलिया, चंचलेश व्यास, असदुद्दीन, अपूर्व भारद्वाज के अलावा सह प्रभारी संदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया, प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता की मौजूदगी रही।