फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress Review Meeting: Kamal Nath says I will return from Delhi, be prepared for Lok Sabha elections

Congress Review Meeting: समीक्षा बैठक में बोले कमलनाथ- दिल्ली से लौटकर आऊंगा, लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहें

Tue, 05 Dec 2023 04:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 05 Dec 2023 04:42 PM IST
सार

Congress Review Meeting Bhopal: एमपी विधानसभा चुनाव 2023 में मिले परिणामों पर कांग्रेस ने आज चिंतन मनन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने हारे हुए सभी प्रत्याशियों का मनोबल बढ़ाया। पढ़ें पूरी खबर...।
 

विज्ञापन
Congress Review Meeting: Kamal Nath says I will return from Delhi, be prepared for Lok Sabha elections
पीसीसी चीफ कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में हुई हार की मंगलवार को समीक्षा की। इसके लिए प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के हारे और जीते हुए प्रत्याशियों को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बुलाया गया था।  यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की उपस्तिथि में मंथन किया गया। इसमें सभी प्रत्याशियों ने सिलसिलेवार अपनी बात को रखा।

विज्ञापन


बैठक में कमलनाथ ने 15 दिन में सभी से विधानसभावार समीक्षा रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही लोकसभा की तैयारियों में जुटने के लिए कहा है। कमलनाथ ने कहा कि वे आज दिल्ली जा रहे हैं। तीन दिन बाद लौटकर आएंगे और लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाएंगे। इधर, बैठक में नेता प्रतिपक्ष के नाम को लेकर भी कोई चर्चा नहीं हो पाई।
विज्ञापन

 
दिल्ली के लिए रवाना हुए कमलनाथ
बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वे दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ मुलाकात कर मध्य प्रदेश में मिली हार की शुरुआती रिपोर्ट पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बैठक में सुरजेवाला रहे नदारद, ‘राजा’ ने साधा मौन
मध्य प्रदेश चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए रणदीप सुरजेवाला समीक्षा बैठक से नदारद रहे। जबकि इससे पहले बताया जा रहा था कि वह भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे और हारे हुए प्रत्याशियों से उनकी हर का कारण पूछेंगे। लेकिन सुरजेवाला इस बैठक में मोजूद नहीं थे। उनकी अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। वहीं, बैठक में दिग्विजय सिंह खामोश रहे। उन्होंने कोई विशेष प्रतिक्रिया नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed