{"_id":"6150a698f0a42a5f7d34c3fd","slug":"congress-named-pits-on-roads-after-bjp-leaders-while-having-pooja-of-damaged-roads-in-bhopal-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मामा-गोपाल-विश्वास...': कांग्रेस ने खराब सड़कों पर गड्ढों की करवाई पूजा, भाजपा नेताओं के नाम पर किया नामकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मामा-गोपाल-विश्वास...': कांग्रेस ने खराब सड़कों पर गड्ढों की करवाई पूजा, भाजपा नेताओं के नाम पर किया नामकरण
Sun, 26 Sep 2021 10:28 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:28 PM IST
सार
खराब सड़कों की समस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भोपाल में रविवार को बदहाल सड़कों पर गड्ढों की पूजा की ओर मंत्रोच्चार के साथ इन गड्ढों का भाजपा नेताओं के नाम पर नामकरण किया। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राज्य की भाजपा सरकार पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : फाइल
विस्तार
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में खस्ताहाल सड़कों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन का अलग ही तरीका अपनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पंडित से खराब सड़कों पर गड्ढों की पूजा करवाई और मंत्रोच्चार के साथ इन गड्ढों का नाम सत्ताधारी पार्टी भाजपा के नेताओं के नाम पर रखे। गड्ढों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की उपमा देते हुए 'मामा गड्ढा', प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव के नाम पर 'गोपाल गड्ढा' और नरेला विधायक व चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के नाम पर 'विश्वास गड्ढा' नाम दिया गया।
विज्ञापन
बारिश सामने ले आई है शिवराज सरकार का 'विकास'
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने विधिवत पूजापाठ किया। पूजा और नामकरण के बाद ढोल भी बजे और नाच-गाना भी हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। पार्टी ने राजधानी में सड़कों के बुरे हाल के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज शुक्ला ने कहा कि सड़कों की यह हालत भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की वजह से है। उन्होंने कहा कि इस बार की बारिश ने शिवराज सरकार के कथित विकास व स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों के घोटाले को सामने ला दिया है।
विज्ञापन
भाजपा की सरकार में बह रही भ्रष्टाचार की गंगा: कांग्रेस
शुक्ला ने आरोप लगाया कि इस बार हुई बारिश के बाद उन सड़कों पर भी गड्ढे ही गड्ढे दिख रहे हैं जिनका निर्माण कुछ महीने पहले ही हुआ था। गलियों से लेकर शहर की सड़कों तक को बनाने का ठेका भाजपा नेताओं की कंपनियों और ठेकेदारों को मिल रहा है। शुक्ला ने आगे कहा कि भाजपा नेताओं को कोई डर नहीं है। सड़कों के निर्माण में न गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है और न ही किसी तरह की कोई निगरानी ही की जा रही है। भाजपा के शासनकाल में ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है।
विज्ञापन
