फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   The Gumthi was forcibly removed, put in jail, Congress leader reached the corporation commissioner carrying th

Bhopal: जबरिया गुमठी हटाई, जेल में डलवाया, दिव्यांग को गोद में लेकर निगम कमिश्नर के पास पहुंचे कांग्रेस नेता

Mon, 02 Sep 2024 06:22 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 02 Sep 2024 06:22 PM IST
सार

भोपाल में दिव्यांग की गुमटी हटाने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला दिव्यांग को गोद में उठाकर निगम ऑफिस पहुंचे और कमिश्नर हरेंद्र नारायण यादव के सामने टेबल पर खड़ा कर दिया। 

विज्ञापन
The Gumthi was forcibly removed, put in jail, Congress leader reached the corporation commissioner carrying th
गोद में दिव्यांग को ले जाते कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल मे कांग्रेस नेता ने एक दिव्यांग की परेशानी का निवारण अलग तरीके से किया। दरअसल कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला सोमवार को एक दिव्यांग व्यक्ति उमाशंकर नन्हेंटे को गोद में उठाकर निगम ऑफिस पहुंचे और कमिश्नर हरेंद्र नारायण यादव के सामने टेबल पर खड़ा कर दिया। शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांग की जबर्दस्ती गुमटी हटाई गई। उसे जेल भेज दिया गया। ये कहां का न्याय है? इस मामले में निगम कमिश्नर ने जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



अतिक्रमण अधिकारी पर आरोप 
 शुक्ला ने बताया कि उमाशंकर नन्हेंटे वार्ड 58 के गौतम नगर इलाके में पिछले 15 सालों से फास्टफूड की गुमठी लगाते हैं और अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं। दिव्यांग व्यक्ति उमाशंकर नन्हेंकटे की गुमठी नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी शैलेन्द्र सिंह भदौरिया ने द्वेषपूर्ण भावना से न सिर्फ हटाया बल्कि गुमठी सहित आजीविका का पूरा सामान जब्त कर लिया। उनका इतने से भी मन नहीं भरा हो पीड़ित पर मामला दर्ज कराकर गोविंदपुरा थाने में उसे बंद करा दिया। थाने से जमानत भी नहीं होने दी, मजबूरन गरीब परिजनों ने अदालत से उनकी जमानत कराई। 
विज्ञापन


विधायक के दवाब में कार्रवाई
शुक्ला ने इस पूरे मामले की जानकारी नगर निगम कमिश्नर को देते हुए बताया कि अतिक्रमण अधिकारी ने स्थानीय विधायक के दवाब में एक गरीब अनुसूचित जाति के व्यक्ति के साथ यह अन्याय किया। सरकार दिव्यांगजनों और अनुसूचित जाति की हमदर्द बनती है लेकिन राजधानी में सरकार की नाक के नीचे ही ऐसा अन्याय हो रहा है। अदालत ने भी पीड़ित को जमानत देते हुए स्वयं कहा कि पीड़ित की जमानत थाने से हो सकती है, कोर्ट आने की जरूरत नहीं थी। शुक्ला ने बताया कि 15 सालों से इसी स्थान पर गुमठी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले उमाशंकर नन्हेंटे विकलांग हैं, और गुमाश्ता लायसेंस उनकी पत्नी के नाम है। अतिक्रमण अधिकारी ने उनके उपर अनर्गल आरोप लगाते हुए उनके पूरे परिवार को प्रताड़ित किया है। उन्होंने कमिश्नर से मांग की कि अतिक्रमण अधिकारी पर कार्यवाही की जाए और पीड़ित उमाशंकर नन्हेटे को न्याय देते हुए उनका सामान वापस कराकर उन्हें दोबारा से अपनी दुकान संचालित करने में नगर निगम सहयोग करे। इस दौरान सैयद तारिक अली, अमित खत्री, मुकेश पंथी, प्रिंस नवांगे, महेश मेहरा, उल्लास सोनकर, राजकुमार राय, सुरेश साहू, अनूप पांडे, जितेंद्र सिंह बघेल, योगेश प्रजापति, सुशील ठाकुर, संजय डूमने, हर्षित तिवारी, फैजान खान, मो आमिर, अलमास अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed