फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress leader Digvijaya Singh says, A study shows that since 1951, decline in fertility rate in Muslims has been more than that in Hindus

दिग्विजय बोले: हिंदुओं की तुलना में कम बच्चे पैदा कर रहे मुस्लिम, 2028 तक जन्म दर हो जाएगी बराबर

Thu, 23 Sep 2021 10:48 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोपाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 23 Sep 2021 10:48 AM IST
सार

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि 1951 के बाद से मुसलमानों की प्रजनन दर में गिरावट हिंदुओं की तुलना में अधिक रही है। आज मुसलमानों में प्रजनन दर 2.7 फीसदी और हिंदुओं में 2.3 फीसदी है।

विज्ञापन
Congress leader Digvijaya Singh says, A study shows that since 1951, decline in fertility rate in Muslims has been more than that in Hindus
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हिंदू और मुस्लिम के प्रजनन दर को लेकर गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एक अध्ययन से पता चलता है कि 1951 के बाद से मुसलमानों की प्रजनन दर में गिरावट हिंदुओं की तुलना में अधिक रही है। आज मुसलमानों में प्रजनन दर 2.7 फीसदी और हिंदुओं में 2.3 फीसदी है। उन्होंने कहा कि 2028 तक हिंदू और मुस्लिम दोनों की जन्म दर बराबर हो जाएगी।

विज्ञापन


ओवैसी और भाजपा वाले फैला रहे भ्रम
इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेता और ओवैसी अपनी वोट की राजनीति के लिए अपने-अपने समुदाय की प्रजनन दर का मुद्दा उठाते रहते हैं। भाजपा वाले कहते हैं कि मुसलमान चार-चार बीवी कर लेते हैं और दर्जनों बच्चे पैदा कर लेते हैं। 10-20 साल बाद मुसलमान बहुसंख्यक हो जाएंगे और हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे। मैं चुनौती देता हूं कि यह सही नहीं है, जो भी मुझसे चर्चा करना चाहें कर लें। उन्होंने कहा कि भाजपा की तरह ही ओवैसी भी मुसलमानों को गुमराह करते हैं।
विज्ञापन


यहां देखें वीडियो...
जानिए जनसंख्या पर हाल का सर्वे क्या कहता है
सीनियर प्यू रिसर्चर स्टेफनी क्रेमर के सर्वे के अनुसार वर्ष 1951 से 2011 तक हिंदुओं की जनसंख्या 30 करोड़ से बढ़कर 96 करोड़ के आसपास हो गई। इसके अलावा मुस्लिम आबादी साल 1951-2011 के बीच 3.5 करोड़ से बढ़कर 17 करोड़ के आसपास पहुंच गई है। वहीं, ईसाइयों की जनसंख्या 80 लाख से बढ़कर लगभग तीन करोड़ हो चुकी है। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, भारत की कुल आबादी में 79.8 फीसदी हिंदू हैं जबकि मुस्लिमों की जनसंख्या 14.2 फीसदी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed