फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress gherao Raj Bhavan in Bhopal, police stopped them with water cannons, leaders held

MP Politics: ट्रक में बैठकर राजभवन घेरने निकले कांग्रेसी, पुलिस ने पानी की बौछारों से रोका, बड़े नेता गिरफ्तार

Mon, 13 Mar 2023 03:28 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 13 Mar 2023 03:28 PM IST
सार

कांग्रेस ने सोमवार को भोपाल में शक्ति प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राजभवन का घेराव करने निकले। रंगमहल टॉकीज के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेटिंग तोड़ दी। पटवारी समेत कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Congress gherao Raj Bhavan in Bhopal, police stopped them with water cannons, leaders held
भोपाल में कांग्रेसियों को पानी की बौछारों से रोका गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के निलंबन और अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को भोपाल में प्रदर्शन किया। राजभवन घेरने की कोशिश की। इस दौरान दो सुरक्षा घेरे बना रखे थे। पहले सुरक्षा घेरे की बैरिकेटिंग को तोड़कर कांग्रेस कार्यकर्ता आगे बढ़ गए तो पुलिस ने उन्हें पानी की बौछारों से रोका। इस दौरान एक हजार के करीब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इसमें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, अजय सिंह, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, पटवारी, कुणाल चौधरी, विक्रांत भूरिया समेत 40 से अधिक बड़े नेता शामिल हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन



कांग्रेस ने सोमवार को कई राज्यों में राजभवन का घेराव किया। महंगाई, बेरोजगारी और कुछ उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने की केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए यह कार्यक्रम रखा गया था। मध्यप्रदेश के हालिया घटनाक्रम के बाद जीतू पटवारी के विधानसभा से निलंबन एवं अन्य मुद्दो ंकी वजह से भी कांग्रेस का प्रदर्शन अहम हो गया था।  जवाहर चौक पर हुई सभा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में हर वर्ग आज परेशान है। किसान दुखी है।  व्यापारी परेशान है। नौजवान भटक रहा है। आपको अपनी 15 महीने की सरकार के काम गिनाने हैं। उसी के दम पर हम भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शन मध्यप्रदेश की बेइमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बुलाया गया है। वहीं, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि मुझे सच बोलने पर विधानसभा से निलंबित करा दिया गया। मैंने सच बोला तो यह कार्रवाई की गई। यह चिंताजनक है। 

एक हजार कार्यकर्ता गिरफ्तार
एडिशनल डीसीपी श्रुति कीर्ति सोमवंशी ने कहा कि पुलिस ने दो सुरक्षा घेरे बनाए थे। कांग्रेस कार्यकर्ता पहला सुरक्षा घेरा पार कर रंगमहल तक पहुंचे थे। वहां पर रोकने के लिए टियर गैस और वॉटर कैनन का इंतजाम किया गया था।ष कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेटिंग पर चढ़कर राजभवन की तरफ बढ़ रहे थे। उन्हें वॉटर कैनन के पानी से रोका गया। सूचना मिली है कि इससे 12 कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। प्रदर्शन में शामिल करीब एक हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अभी तक गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की गिनती की जा रही है। कुछ देर में अंतिम आंकड़े सामने आएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed