फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Collectors-Commissioners Conference held after eight years: Chief officials from 55 districts attended, CM sai

आठ वर्ष बाद हुई कलेक्टर्स-कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस: 55 जिलों के प्रमुख अधिकारी शामिल हुए, CM बोले- जनहित सर्वोपरि

Wed, 08 Oct 2025 10:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 08 Oct 2025 10:10 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में आठ साल बाद हुई कलेक्टर्स-कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास और जनकल्याण योजनाओं पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जनहित सबसे बड़ी प्राथमिकता है और सभी जिले नियमित रूप से विकास कार्यों की निगरानी करेंगे। छह माह बाद फिर कलेक्टर्स-कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस होगी। 

विज्ञापन
Collectors-Commissioners Conference held after eight years: Chief officials from 55 districts attended, CM sai
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शासन की सभी नीतियों और योजनाओं का उद्देश्य नागरिकों के जीवन को सरल और समृद्ध बनाना है। जनहित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अब कलेक्टर्स-कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस नियमित रूप से आयोजित की जाएगी, ताकि विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं की प्रगति का सतत मूल्यांकन हो सके। छह माह बाद पुनः यह कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री बुधवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में दो दिवसीय कलेक्टर्स-कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 8 वर्ष के अंतराल के बाद हुई इस कॉन्फ्रेंस में 55 जिलों के कलेक्टर, एसपी, सीईओ, आयुक्त और पुलिस आयुक्त शामिल हुए। दो दिन में कुल आठ सत्र हुए, जिनमें कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, रोजगार, ग्रामीण और नगरीय विकास जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  MP News: मुख्य सचिव जैन बोले- नवाचार और समयबद्धता से ही जनजातीय विकास के लक्ष्य पूरे होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह से एक साल के लक्ष्य निर्धारित  
डॉ. यादव ने कहा कि आगामी तीन माह और एक वर्ष के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, जिनकी प्रगति की नियमित समीक्षा होगी। जिलेवार विकास की निगरानी के लिए प्रभारी मंत्री विधानसभा स्तर के सम्मेलनों में हिस्सा लेंगे, जबकि विधायकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में विकास कार्यों की गति बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर विकास समितियों का गठन किया जाएगा, जिनमें समाज के विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सकल नामांकन दर बढ़ाने, ड्रॉपआउट कम करने और स्कूलों-आंगनवाड़ियों की निगरानी के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- “शिक्षा में गुणात्मक सुधार” पर विशेष सत्र: शिक्षकों की 100% उपस्थिति और नामांकन दर बढ़ाने के निर्देश

एक माह में वृंदावन ग्राम का चयन करें
डॉ. यादव ने कहा कि आगामी एक माह में सभी जिले वृंदावन ग्राम का चयन पूर्ण करें और जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को तय समय में पूरा करें। प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम जनमन के ग्रामों में भी योजनाओं को शीघ्र गति दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को मिल्क कैपिटल बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दुग्ध उत्पादन को देश के 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की दिशा में काम किया जा रहा है। दीपावली पर सभी जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र की गौशालाओं में गोवर्धन पूजा आयोजन के निर्देश भी दिए गए।

ये भी पढ़ें- MP News: कानून-व्यवस्था कलेक्टरों की जिम्मेदारी, सीएम का निर्देश- घटना हो या दुर्घटना, तुरंत मौके पर पहुंचें

दो वर्ष की उपलब्धियों और नवाचारों पर केंद्रित प्रदर्शनियां लगेंगी
डॉ. यादव ने बताया कि सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर 12 दिसंबर को राज्य और जिलों में उपलब्धियों व नवाचारों पर आधारित विकास प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की प्रतिबद्धता और परिश्रम से मध्य प्रदेश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

ये भी पढ़ें- MP News: सीएम कल मुंबई में इंटरएक्टिव सेशन में निवेशकों से करेंगे संवाद, विदेशी कॉन्सुल जनरल भी शामिल होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed