{"_id":"68e54250ff44fad9fb06b35c","slug":"collectors-commissioners-conference-cm-dr-yadav-said-citizens-should-get-easy-revenue-services-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्टर्स-कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस: सीएम डॉ. यादव बोले- नागरिकों को सुगम राजस्व सेवाएं प्राप्त हों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्टर्स-कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस: सीएम डॉ. यादव बोले- नागरिकों को सुगम राजस्व सेवाएं प्राप्त हों
Tue, 07 Oct 2025 10:09 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 07 Oct 2025 10:09 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राजस्व विभाग को और अधिक जनता-केंद्रित बनाना आवश्यक है, ताकि नागरिकों को समय पर सुगम सेवाएं मिलें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में नवाचार, समन्वय और जनसहयोग लगातार जारी रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कलेक्टर्स-कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस के पहले दिन के पांचवें सत्र में अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व विभाग को और अधिक जनोन्मुख बनाया जाए, ताकि शहरी और ग्रामीण नागरिक समय पर सुगम सेवाएं प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण, भू-अर्जन योजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन और राजस्व भू-अभिलेखों के डिजिटलीकरण में तेजी लाना आवश्यक है। सत्र का संचालन अपर मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ल ने किया। इसमें राजस्व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, EHRMS, अविरल नर्मदा, शैक्षणिक संस्थाओं एवं अस्पतालों हेतु जनसहयोग और सीएम हेल्पलाइन जैसे विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। जानकारी दी गई कि तीन राजस्व महाभियानों में 1 करोड़ से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया है। प्रदेश के 55 जिलों में पांच चरणों में स्वामित्व योजना लागू की गई, जिसमें 39 लाख 63 हजार हितग्राहियों को निजी अधिकार अभिलेख वितरित किए गए। भू-अर्जन के लिए लैंड एक्विजिशन मैनेजमेंट सिस्टम (LAMS) विकसित किया गया है।
ये भी पढ़ें- MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, हमें यह विश्वास बनाए रखना है
विज्ञापन
प्रदेश डिजिटल क्रॉप सर्वे में जीरो इंटरफेरेंस के साथ कार्य करने वाला एकमात्र राज्य बन गया है। यूनिफाइड पोर्टल ऐप MPeSeva के माध्यम से सभी सरकारी सेवाएं उपलब्ध हैं। 6 लाख 50 हजार से अधिक नियमित कर्मचारियों के लिए वर्क फ्लो आधारित पोर्टल तैयार किया गया, जिसमें अब तक 2 लाख 25 हजार कर्मचारी ऑनबोर्ड किए जा चुके हैं। सत्र में निर्मल नर्मदा हेतु 16 जिलों के समन्वय और अनुश्रवण के लिए समिति गठन पर चर्चा हुई। शैक्षणिक संस्थाओं, अस्पतालों और जनभागीदारी समितियों के कार्यों, रेडक्रास एवं रोगी कल्याण समितियों, सीएसआर पहल और सीएम हेल्पलाइन की प्रभावशीलता पर भी विचार किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में नवाचार, समन्वय और जनसहयोग लगातार जारी रहे, जिससे मध्यप्रदेश में राजस्व सेवाओं और जनकल्याण के क्षेत्र में व्यापक सुधार सुनिश्चित किया जा सके।