फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Cold increased in MP due to western disturbance

MP Weather Report: कोहरे मावठे से जन जीवन प्रभावित, भोपाल में न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर

Sat, 06 Jan 2024 08:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 06 Jan 2024 08:32 PM IST
सार

MP Weather Report: उत्तर से आ रहीं ठंडी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के चलते एमपी में कोहरे के साथ बारिश भी देखने को मिल रही है। अभी आगे एक दो दिन ऐसा ही मौसम रह सकता है। दिन के तापमान में गिरावट है जबकि रात में पारा सामान्य से अधिक बना हुआ।

विज्ञापन
Cold increased in MP due to western disturbance
कोहरे मावठे से जन जीवन प्रभावित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के अधिकांश इलाकों में कोहरे और मावठे के चलते जन जीवन प्रभावित हो गया है। दिन में ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ दी है वहीं देर रात और अलसुबह कोहरे के चलते दृश्यता पर असर पड़ रहा है। प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं पर जबकि जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, नर्मदापुरम और रीवा संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

वहीं न्यूनतम दृश्यता सुबह के समय भोपाल हवाई अड्डे में 50 मी, खजुराहो एवं जबलपुर हवाई अड्डे में 100 मी, रीवा सागर और गुना में 50 से 200 मी, टीकमगढ़ में 200 से 500 मी, रतलाम, राजगढ़, दमोह, नर्मदापुरम एवं छिंदवाड़ा जिले में 500 मीटर दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। ये सामान्य से अधिक रहे। मौसम विभाग के अनुसार अभी आगे भी एक दो दिन तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है। फिलहाल कुछ इसी तरह का मौसम बना रहेगा। 

विज्ञापन


यहां छाया कोहरा
अशोकनगर, आगर मालवा, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिले में मध्यम से घना कोहरा और ग्वालियर, दतिया, गुना, शिवपुरी, भिंड, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, अलीराजपुर, बड़वानी, इंदौर, धार, देवास, पन्ना, दमोह, सतना, रीवा, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम जिले में हल्का और मध्यम कोहरा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान की चाल
न्यूनतम तापमान ग्वालियर में 10.2, दतिया में 11, धार में 12.1, राजगढ़ और रतलाम 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान शिवपुरी के पीपरसमा में 13.3, दतिया में 14.8, आवरी में 15.2, पृथ्वीपुर में 15.5 और गुना में 15.5 रहा। नरसिंहपुर में दिन सबसे गर्म रहा यहां दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इसके साथ ही राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 19.9 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

बारिश कितनी हुई 
परासिया, घोड़ाडोंगरी और उमरेठ में 5-5, माडा, जुन्नारदेव, उमरिया, तामिया, छिंदवाड़ा और शाहपुर 3-3, पन्ना, सिंगरौली, पांढुर्णा, सिहोरा, केसली, राजनगर, नागौर, सिवनी, शाहपुरा, हटा, मंजूरी, मुलताई, अमला, उदयपुरा, चिचोली, भैंसदेही, पचमढ़ी, खकनार और बरेली में 2-2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।  


मौसम विभाग अलर्ट
शहडोल और जबलपुर संभाग के जिलों में और भोपाल और नर्मदापुरम के जिलों में कहीं कहीं बारिश और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही  जबलपुर संभाग के जिलों में और उमरिया जिले में कहीं कहीं गरज चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों में, रीवा मऊगंज, जबलपुर, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, भोपाल, राजगढ़, मंदसौर और नीमच जिले में मध्यम से घना कोहरे की संभावना। दृश्यता 50 से 500 मी रह सकती है। दमोह, नर्मदापुरम, रतलाम और उज्जैन जिले में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा रहने का अनुमान है। दृश्यता 500 से 1000 मी रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed