{"_id":"6aa6982e0a1b8a8d06091806","slug":"cm-yadav-55-000-cr-reaches-women-s-accounts-40th-installment-today-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाडली बहनों के खातों में पहुंचे 1835 करोड़, सीएम ने की पीएम के जन्मदिन पर घर-घर दीप जलाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाडली बहनों के खातों में पहुंचे 1835 करोड़, सीएम ने की पीएम के जन्मदिन पर घर-घर दीप जलाने की अपील
Sun, 13 Sep 2026 06:03 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sun, 13 Sep 2026 06:03 PM IST
सार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगर मालवा से लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त के 1,835 करोड़ रुपये 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने जो वादा किया, उसे पूरा किया है और बहनों की तरक्की से ही प्रदेश की तरक्की होगी।
विज्ञापन
आगर मालवा से सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहना की 40वीं किस्त जारी की
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को आगर मालवा से लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी की। प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खातों में 1,835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। मुख्यमंत्री ने आगर मालवा को 226 करोड़ रुपये के 33 विकास कार्यों की सौगात दी और 28 करोड़ रुपये के 17 कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बहनों को हर महीने बिना परेशानी के 1,500 रुपये दे रही है। जब योजना शुरू हुई थी, तब कांग्रेस ने कहा था कि यह योजना नहीं चल पाएगी और सरकार के पास पैसा नहीं है। कांग्रेस की आंखें खोलने के लिए कहता हूं, हमारी सरकार अब तक बहनों के खातों में करीब 55 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंचा चुकी है। हमने जो वादा किया, उसे पूरा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- सागर शराब कांड पर CM यादव का सख्त संदेश: दोषियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे, पुलिस ने इनामी आरोपी को पकड़ा
बहनें अब लाभ लेने वाली नहीं, कमाने वाली बन रहीं
सीएम ने कहा कि आज करीब 4 लाख बहनें लघु उद्योग की इकाइयां चला रही हैं। स्वयं सहायता समूहों से निकलकर महिलाएं उद्योगपति बन रही हैं। नमो दीदी, ड्रोन दीदी और लखपति दीदी के रूप में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने केवल सड़क, बिजली और पानी देने के बजाय बहनों के हाथ में पैसा देने का फैसला किया। इन पैसों से किसी ने सिलाई मशीन खरीदी तो किसी ने ब्यूटी पार्लर शुरू किया। बहनों की तरक्की होगी तो परिवार और प्रदेश की तरक्की होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 'जिन्होंने देश को गुलाम बनाया, उनके नाम पर रखे रास्ते'-मानवाधिकार आयोग के मंच से CM मोहन का कांग्रेस पर हमला
आगर के विकास का जिक्र, कांग्रेस पर फिर निशाना
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में आगर की सड़कें खराब थीं, लेकिन आज आगर तेजी से बदल रहा है। यहां से उज्जैन करीब 40 मिनट में पहुंचा जा सकता है। सिंहस्थ को देखते हुए राजस्थान जाने वाले मार्ग को चार लेन किया जा रहा है और क्षेत्र को सुपर एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगर में 300 से ज्यादा उद्योग आने वाले हैं और आलू आधारित उद्योग के लिए करीब 4 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। बैजनाथ धाम में 18 करोड़ रुपये के विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कोई कांग्रेसी घर आए तो उससे पूछना कि उसने क्षेत्र के लिए क्या किया।
ये भी पढ़ें- एमपी में लाड़ली बहना 40वीं किस्त आज: 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे 1,500, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस
'नारी सशक्तिकरण नारों से नहीं, संकल्प से होगा'
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसान, महिला, युवा और गरीब-इन चार वर्गों के कल्याण पर काम कर रही है। पशुपालन, मुर्गी पालन और बकरी पालन जैसे विकल्पों से किसानों की आय बढ़ाने पर भी काम हो रहा है। उन्होंने कहा, “नारी सशक्तिकरण नारों से नहीं, संकल्प शक्ति से हो सकता है। अगर बहनों की तरक्की नहीं हुई तो मध्यप्रदेश की तरक्की नहीं हो सकती। सीएम ने धार्मिक पर्यटन का जिक्र करते हुए कहा कि महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। मध्यप्रदेश में पिछले साल करीब 20 करोड़ लोग आए। सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: दिल्ली में भाजपा नेताओं की बढ़ी सक्रियता, सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात
17 सितंबर को घर-घर दीप जलाने की अपील
मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश के कारण हेलीकॉप्टर उड़ने में परेशानी की जानकारी मिली थी, लेकिन उन्होंने कहा कि “जो वादा किया, निभाना पड़ेगा। इसी वजह से वे कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से गांवों में पट्टाधारकों की रजिस्ट्री कराने का अभियान शुरू किया जाएगा। प्रदेश में ऐसे करीब 50 लाख लोगों की रजिस्ट्री कराने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर घर-घर दीप जलाकर दीपावली मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत की साख और धाक दुनिया में बढ़ाई है। साथ ही उन्होंने बताया कि बंद हो चुकी रोडवेज बस सेवा को मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के रूप में फिर शुरू किया जा रहा है। वर्ष 2030 तक गांव-गांव 15 हजार बसें चलाने का लक्ष्य रखा गया है।