फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   CM Shivraj Singh Chouhan says Cow their dung and urine can help strengthen the economy news in Hindi

मध्य प्रदेश: भोपाल में बोले मुख्यमंत्री चौहान- देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं गाय, गोबर और गोमूत्र

Sat, 13 Nov 2021 10:12 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 13 Nov 2021 10:12 PM IST
सार

भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए नया तरीका बता डाला। उन्होंने कहा कि इसे मजबूत करने में गाय, गाय का गोबर और गोमूत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

विज्ञापन
CM Shivraj Singh Chouhan says Cow their dung and urine can help strengthen the economy news in Hindi
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : twitter.com/ChouhanShivraj

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को भोपाल में इंडियन वेटरिनरी एसोसिएशन (भारतीय पशु चिकित्सक संघ) की महिला शाखा के एक कार्यक्रम को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि गाय, गोबर और गोमूत्र के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ये तीनों देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं। चौहान ने कहा, 'अगर एक उचित व्यवस्था प्रभाव में लाई जाए तो गाय, उनका गोबर और उनका मूत्र राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।' 

विज्ञापन


विज्ञापन



फीचर फिल्म को डिजिटली रिलीज किया
इससे पहले मुख्यमंत्री ने शनिवार को उलगुलान-एक क्रांति फीचर फिल्म को डिजिटली रिलीज किया। मुख्यमंत्री ने जनसंपर्क विभाग के पोर्टल पर इसे डिजिटली रिलीज किया गया। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता नितीश भारद्वाज, फिल्म के निर्माता, निर्देशक अशोक शरण, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाडे़ उपस्थित थे। अशोक शरण ने जनजातीय जीवन पर लगभग 200 लघु फिल्में बनाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


1898 में की थी क्रांति
फिल्म के निर्माता-निर्देशक अशोक शरण ने बताया कि बिरसा मुंडा ने 24-25 दिसंबर 1898 को पहले उलगुलान यानी क्रान्ति की घोषणा की थी। भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित फीचर फिल्म उलगुलान-एक क्रान्ति 35 एमएम सिनेमा स्कोप डॉल्बी डिजिटल साउंड में बनी है। फिल्म बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकारों को लेकर बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed