{"_id":"686ffcea69860e0d7906a454","slug":"cm-s-simplicity-won-hearts-mohan-yadav-was-seen-buying-fruits-from-a-cart-in-new-market-vendors-and-passersb-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: न्यू मार्केट में ठेले पर फल खरीदते दिखे मुख्यमंत्री मोहन यादव, सादगी देख चौंक पड़े विक्रेता और राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: न्यू मार्केट में ठेले पर फल खरीदते दिखे मुख्यमंत्री मोहन यादव, सादगी देख चौंक पड़े विक्रेता और राहगीर
Thu, 10 Jul 2025 11:31 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:31 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिना किसी भारी सुरक्षा या शोरगुल के अचानक गुरुवार रात न्यू मार्केट में आम लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने न केवल फल खरीदे और डिजिटल पेमेंट किया, बल्कि ठेले वालों से बातचीत कर उनका हाल भी जाना। इस दौरान लोग उनकी सादगी देखकर चौंक गए।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव ने न्यू मार्केट में ठेले से फल खरीदने के बाद एप के जरिए डिजिटल भुगतान किया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रदेश की राजधानी भोपाल के निवासी गुरुवार रात को उस वक्त चौंक गए, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक उनके बीच जा पहुंचे। सीएम डॉ. यादव ने भोपाल के बाजार में न केवल आम जनता से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना, बल्कि ठेले वाले से फल भी खरीदे। उन्होंने फल बेचने वाले को डिजिटल पेमेंट भी किया। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक नियमों का पालन भी किया। उनकी सादगी लोगों को पसंद आई। जनता को यकीन ही नहीं हुआ कि उनके प्रदेश का मुख्यमंत्री इतनी सहजता से उनके बीच खड़ा है। सीएम डॉ. यादव के इस अंदाज की लोगों ने जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो वाहनों में बाजार पहुंचे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने चिर-परिचित अंदाज में सारे प्रोटोकॉल तोड़कर न्यू मार्केट में जनता के बीच पहुंच गए। उन्होंने यहां एक विक्रेता से खुद फल खरीदे। उन्होंने फल खरीदने के बाद तत्काल भुगतान भी कर दिया। उन्होंने ने ठेले वालों से उनके व्यवसाय के संबंध में बातचीत भी की। उन्होंने आम जनता का भी हालचाल जाना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सादगी के साथ सिर्फ दो वाहनों में बाजार पहुंचे और 15 मिनट रुक कर फल खरीदे और निवास लौट गए। उनका यह अंदाज लोगों को चौंका गया।
विज्ञापन
ट्रैफिक सिग्नल का किया पालन
इतना ही नहीं, लौटते समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रेड सिग्नल पर खुद गाड़ी रोककर ट्रैफिक नियमों का पालन किया। इस तरह उन्होंने यह भी स्पष्ट संदेश दिया कि कानून का पालन हर नागरिक का कर्तव्य है, चाहे वह आम हो या खास।
