फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   CM Mohan Yadav takes big action in Harda lathicharge case, ASP, SDM and SDOP removed

MP News: हरदा लाठीचार्ज मामले में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन, ASP, SDM और SDOP हटाए गए

Sun, 27 Jul 2025 06:02 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा/भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा/भोपाल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 27 Jul 2025 06:02 PM IST
सार

हरदा जिले के राजपूत छात्रावास में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई की है। सीएम ने ASP, SDM और SDOP को तत्काल प्रभाव से हटाया है, जबकि कोतवाली और ट्रैफिक थाना प्रभारी को नर्मदापुरम IG कार्यालय में अटैच किया गया है। 
 

विज्ञापन
CM Mohan Yadav takes big action in Harda lathicharge case, ASP, SDM and SDOP removed
मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदा जिले में राजपूत छात्रावास में हुए लाठीचार्ज मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासनिक कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), उपजिला दंडाधिकारी (SDM) और एसडीओपी (SDOP) को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, कोतवाली थाना प्रभारी और ट्रैफिक थाना प्रभारी को नर्मदापुरम IG कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए लिखा, “हरदा जिले में 13 जुलाई को राजपूत छात्रावास में घटित प्रकरण की जांच के उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम एवं एसडीओपी को तत्काल प्रभाव से हरदा जिले से हटाया गया है। थाना प्रभारी, कोतवाली एवं थाना प्रभारी (ट्रैफिक) को नर्मदापुरम् आईजी कार्यालय में अटैच किया गया है। समाज के छात्रावास में अनुचित बल प्रयोग एवं स्थिति को संवेदनशील रूप से निराकरण करने में की गई लापरवाही को लेकर यह एक्शन लिया गया है।”
विज्ञापन




ये भी पढ़ें- 13 दिनों मे 25 लाख श्रद्धालु पहुंचे महाकाल के दरबार, करोड़ों की आय, तीन करोड़ के लड्डू ले गए लोग


जानें क्या है पूरा मामला
इंदौर के एक व्यापारी द्वारा हीरा बेचने के नाम पर की गई धोखाधड़ी के मामले में पुलिस द्वारा आरोपित को संरक्षण देने के विरोध में करणी सेना ने हरदा शहर के खंडवा बायपास पर धरना प्रदर्शन किया था। यह विरोध प्रदर्शन करीब 16 घंटे तक चला। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए वाटर कैनन, आंसू गैस और अंततः लाठीचार्ज का सहारा लिया। हालात इतने बिगड़े कि पुलिस ने राजपूत छात्रावास के भीतर भी प्रवेश कर लाठीचार्ज किया, जिससे पूरे प्रदेश में आक्रोश फैल गया। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर सहित करीब 60 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस पूरी घटना के बाद राज्य सरकार पर विपक्ष ने भी सवाल खड़े किए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed