फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   CM Mohan Yadav said that the boundaries of districts and divisions will be decided afresh

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- जिलों और संभागों की सीमाएं नए सिरे से तय होंगी, विसंगतियां होगी दूर

Mon, 09 Sep 2024 05:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 09 Sep 2024 05:10 PM IST
सार

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को बीना दौरे पर जाने से पहले बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि जिलों और संभागों की सीमाएं नए सिरे से तय होंगी। सीएम ने कहा कि इससे जिलों की विसंगतियां दूर होंगी।

विज्ञापन
CM Mohan Yadav said that the boundaries of districts and divisions will be decided afresh
सीएम मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को बीना दौरे पर जाने से पहले बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि जिलों और संभागों की सीमाएं नए सिरे से तय होंगी। सीएम ने कहा कि इससे जिलों की विसंगतियां दूर होंगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने उज्जैन में दिए गए एक बयान में कहा कि राज्य की भौगोलिक स्थिति के अनुसार मध्य प्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है, लेकिन इसके विकास में कुछ चुनौतियां सामने आई हैं। "जिले तो बढ़ गए हैं, परंतु उनकी सीमाओं में कई विसंगतियां हैं। कई संभाग बहुत छोटे हो गए हैं, जिससे प्रशासनिक कठिनाइयां हो रही हैं।
विज्ञापन


नया परिसीमन आयोग गठित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इन चुनौतियों को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने एक नया परिसीमन आयोग का गठन किया है। इस आयोग के माध्यम से जिलों और संभागों की सीमाओं का पुनः निरीक्षण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नए परिसीमन आयोग का कार्य जिलों और संभागों की सीमाओं में मौजूद विसंगतियों को दूर करना होगा। इस आयोग का नेतृत्व रिटायर्ड आईएएस अधिकारी मनोज श्रीवास्तव करेंगे। उन्होंने कहा कि हम इस आयोग के माध्यम से आस-पास के जिलों को एकीकृत करेंगे ताकि नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। सीएम ने उदाहरण देते हुए कहा कि सागर, इंदौर और धार जैसे जिलों में विशेष रूप से प्रशासनिक कठिनाइयां हैं। "आशा है कि परिसीमन आयोग के माध्यम से इन समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा और हमारी सरकार प्रदेश की बेहतरी के लिए लगातार काम करती रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीना को जिला बनाने को लेकर विवाद 
बता दें, बीना विधायक निर्मला सप्रे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। वह बीना को जिला बनाने की मांग कर रही है। वहीं, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह बीना को जिला बनाने का विरोध कर रहे हैं। वह खुरई को जिला बनाने की मांग रहे हैं। इसको लेकर पिछले दिनों तीन सितंबर को खुरई बंद का एलान भी किया गया था। इसके अगले दिन मुख्यमंत्री का बीना दौरा था, लेकिन वह सीएम के पिता के निधन के कारण टल गया था। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed