फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Class 11 student raped by classmate in Bhopal cinema hall

Bhopal: नाबालिग से भोपाल के सिनेमाघर में दुष्कर्म, सहपाठी ने बदनाम करने की धमकी देकर 10 महीने किया शोषण

Thu, 23 Feb 2023 06:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 06:22 PM IST
सार

भोपाल में एक छात्र ने छात्रा के साथ सिनेमाघर में दुष्कर्म किया है। वह पिछले 10 माह से छात्रा को बदनाम करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Class 11 student raped by classmate in Bhopal cinema hall
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी में एक छात्र द्वारा छात्रा के साथ सिनेमाघर में दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पता चला है कि वह पिछले 10 माह से छात्रा को बदनाम करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। 
विज्ञापन


आरोपी भी नाबालिग बताया गया है, हालांकि, पुलिस ने उनके परिजनों ने अंकसूची मांगी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी बालिग है या नाबालिग। आरोपी छात्र छात्रा को बदनाम करने की धमकी देकर अप्रैल 2022 से उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन


हनुमानगंज पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी कक्षा 11वीं की छात्रा है। उसने पुलिस को बताया कि वह निजी स्कूल में पढ़ती है। उसी विद्यालय में पढ़ने वाले एक नाबालिग लड़के से उसकी दोस्ती हो गई। लड़के ने पीड़िता का मोबाइल नंबर ले लिया और दोनों चैटिंग करने लगे। इसके बाद आरोपी छात्रा को घुमाने ले जाने के बहाने भोपाल के अल्पना टॉकीज ले गया। जहां दोनों बॉक्स में बैठकर फिल्म देख रहे थे। पीड़िता का कहना है कि आरोपी और वह सिनेमाघर में सबसे पीछे की सीट पर बैठे थे। वहां अंधेरे में उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बदनामी का डर दिखाकर आए दिन उसका शारीरिक शोषण करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्लील फोटो से ब्लैकमेलिंग
किशोरी ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के बाद किशोर ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली थीं। उन्हीं तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा। इसी बीच लड़की के परिजनों को घटना का पता चला तो उन्होंने लड़के के परिजनों से बात की। लड़के के परिजन शादी के लिए भी तैयार हो गए। कुछ दिन पहले लड़के ने अचानक फोन कर शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने हनुमानगंज थाने पहुंचकर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed