फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Civil engineer murdered by slitting his throat in Bhopal PM report reveals

MP News: भोपाल में गला रेतकर की गई थी सिविल इंजीनियर की हत्या, पीएम रिपोर्ट में खुलासा पार्टनर से पूछताछ

Wed, 09 Jul 2025 08:31 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Wed, 09 Jul 2025 08:31 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि इस मामले में हर एंगल पर बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि हत्या का कारण और आरोपियों का पता चल सके। पुलिस टीम ने प्रॉपर्टी डीलर से व्यावसायिक संपर्क रखने वाले लोगों के साथ ही उनसे मिलने-जुलने और दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Civil engineer murdered by slitting his throat in Bhopal PM report reveals
सिविल इंजीनियर की हार्ट अटैक से नहीं हुई मौत। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित एक फॉर्म हाउस में कार के अंदर मिली सिविल इंजीनियर प्रॉपर्टी डीलर की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि सिविल इंजीनियर की हार्ट अटैक से मौत नहीं हुई थी। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। चूंकि, लाश डिकंपोज होने लगी थी, इसलिए शरीर पर पुलिस को चोट के निशान नहीं दिखे थे। पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या का पता चला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर पार्टनर दीपक कुशवाहा और एक अन्य संदिग्ध से पूछताछ भी शुरू कर दी है। हालांकि, हत्या किसने की, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। मृतक इंजीनियर की पत्नी ने उनके लापता होने के बाद बागसेवनिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन


सूखीसेवनिया पुलिस के अनुसार जानकारी के अनुसार कपिल शर्मा (45) संत आसाराम नगर थाना बागसेवनिया में रहते थे। सिविल इंजीनियर होने के नाते वह कांट्रेक्टर और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। तीन जुलाई को दोपहर करीब 3 बजे वह कार लेकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे थे। उनका मोबाइल फोन भी स्विचऑफ हो गया था। काफी तलाश के बाद भी जब कपिल का कुछ पता नहीं चला तो पत्नी ऋचा शर्मा ने अगले दिन बागसेवनिया थाने जाकर उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस को प्रारंभिक जांच में कपिल की आखिरी लोकेशन उसी दिन रात करीब नौ बजे रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के आसपास मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाश की, लेकिन कपिल का कुछ पता नहीं चल पाया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  बच्चों की जान बचाएगा ये खास अभियान, घर-घर जाकर होगी जांच, लाखों होंगे लाभान्वित
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की शाम कार से बरामद हुआ था शव 
सूखीसेवनिया थानांतर्गत ग्राम पिपलिया जाहिर पीर स्थित प्रेमजी यूनिवर्सिटी के पास अंदर की तरफ बीजासेन फार्म हाउस के नाम से प्लॉट काटे जा रहे हैं। इस इलाके में कपिल का आना-जाना था। रविवार की शाम को इलाके में चौकीदार ने रोड पर खड़ी कार के पास जाकर देखा तो अंदर युवक का शव पड़ा दिखा। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव की पहचान कपिल शर्मा के रूप में हुई। 


पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ हत्या का खुलासा 
शव करीब तीन दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह से सड़ गया था। एफएसएल टीम को जांच के दौरान शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले थे, इसलिए अनुमान लगाया जा रहा था कि कपिल की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई होगी।  मंगलवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पता चला कि कपिल की गला रेतकर हत्या की गई थी। यह खुलासा होने के बाद पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

ये भी पढ़ें: डैम देखने गए तीन दोस्त पानी में डूबे, दो के शव मिले, एक बच्चे की तलाश जारी; बारिश से चार पुल डूबे

हर एंगल पर बारीकी से चल रही जांच 
पुलिस ने बताया कि इस मामले में हर एंगल पर बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि हत्या का कारण और आरोपियों का पता चल सके। पुलिस टीम ने प्रॉपर्टी डीलर से व्यावसायिक संपर्क रखने वाले लोगों के साथ ही उनसे मिलने-जुलने और दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed