{"_id":"6aba5bbb920c59abe40cabaf","slug":"changes-to-trains-connected-to-bhopal-4-trains-to-bypass-kota-passenger-train-to-run-up-to-sogaria-and-nine-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल से जुड़ी ट्रेनों में बदलाव: कोटा बायपास होंगी 4 ट्रेनें, सोगरिया तक जाएगी पैसेंजर,पूजा स्पेशल के नौ फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल से जुड़ी ट्रेनों में बदलाव: कोटा बायपास होंगी 4 ट्रेनें, सोगरिया तक जाएगी पैसेंजर,पूजा स्पेशल के नौ फेरे
Mon, 28 Sep 2026 05:51 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Mon, 28 Sep 2026 05:51 PM IST
सार
कोटा जंक्शन पर पुनर्विकास कार्य के चलते 29 सितंबर से 18 अक्टूबर तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव रहेगा। बीना-कोटा पैसेंजर सोगरिया तक चलेगी और चार ट्रेनें कोटा को बायपास करेंगी। दिसंबर में रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर की एक-एक ट्रिप रद्द रहेगी। वहीं, पूजा सीजन में अजमेर-रांची के बीच 9-9 फेरे विशेष ट्रेन चलेगी, जिसका लाभ गुना क्षेत्र के यात्रियों को मिलेगा।
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भोपाल मंडल से जुड़ी ट्रेनों के संचालन में कई बदलाव किए हैं। कोटा जंक्शन पर पुनर्विकास कार्य के चलते 29 सितंबर से 18 अक्टूबर तक कुछ ट्रेनें कोटा को बायपास करेंगी, जबकि बीना-कोटा पैसेंजर का संचालन सोगरिया तक किया जाएगा। इसके अलावा दिसंबर में रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस की एक-एक ट्रिप दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी। वहीं, पूजा सीजन में अजमेर-रांची के बीच भोपाल मंडल के गुना क्षेत्र से होकर विशेष ट्रेन के 9 फेरे चलाए जाएंगे।
कोटा में काम, चार ट्रेनें बायपास
कोटा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पुनर्विकास कार्य के कारण 29 सितंबर से 18 अक्टूबर तक भोपाल मंडल होकर चलने वाली चार ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव रहेगा। भोपाल-जोधपुर और जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस के 20-20 फेरे तथा जबलपुर-अजमेर और अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस के क्रमश: 19 और 20 फेरे कोटा जंक्शन को बायपास करेंगे। ये ट्रेनें गुरला-कोटा सी केबिन-सोगरिया परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
बीना-कोटा पैसेंजर अब सोगरिया तक
इसी अवधि में ट्रेन संख्या 61634 बीना-कोटा के 20 फेरों का अल्पावधि समापन कोटा के बजाय सोगरिया स्टेशन पर होगा। वापसी में ट्रेन संख्या 61633 कोटा-बीना के 20 फेरे सोगरिया से शुरू होंगे। सोगरिया-बीना ट्रेन सोगरिया से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर की एक ट्रिप रद्द
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस की एक-एक ट्रिप रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 9 दिसंबर को रानी कमलापति से नहीं चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस 10 दिसंबर को रद्द रहेगी।
यह भी पढ़ें-एमपी में मानसून विदाई की उल्टी गिनती शुरू: 37.7 इंच बारिश, सामान्य कोटे से सिर्फ 0.2% दूर, अब धूप बढ़ेगी
पूजा सीजन में अजमेर-रांची स्पेशल के 9 फेरे
अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए अजमेर-रांची के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 09619 अजमेर-रांची पूजा स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को कुल 9 फेरे लगाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09620 रांची-अजमेर 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को 9 फेरे चलेगी। यह ट्रेन भोपाल मंडल के गुना क्षेत्र के यात्रियों के लिए भी उपयोगी रहेगी। अजमेर से चलकर ट्रेन अगले दिन सुबह 9:10 बजे गुना पहुंचेगी, जबकि वापसी में रांची से चलकर अगले दिन सुबह 7:25 बजे गुना पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन में 18 आईसीएफ कोच होंगे। इनमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 5, स्लीपर के 5, सामान्य श्रेणी के 2 और एसएलआरडी के 2 कोच शामिल हैं। ट्रेन के प्रमुख ठहराव किशनगढ़, जयपुर, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सिंगरौली, चोपन, रेनूकूट, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी और लोहरदगा समेत अन्य स्टेशन हैं। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के मार्ग और संचालन की जानकारी 139 हेल्पलाइन, रेल मदद या रेलवन एप से जांचने की अपील की है।