{"_id":"698d47e7698cb391b407a2a2","slug":"census-preparations-intensify-all-collectors-divisional-commissioners-and-municipal-commissioners-will-be-in-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना की तैयारी तेज: सभी कलेक्टर, संभागायुक्त और निगमायुक्त कल भोपाल में रहेंगे, सीएम भी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना की तैयारी तेज: सभी कलेक्टर, संभागायुक्त और निगमायुक्त कल भोपाल में रहेंगे, सीएम भी होंगे शामिल
Thu, 12 Feb 2026 08:55 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 12 Feb 2026 08:55 AM IST
सार
जनगणना 2027 की तैयारी के तहत प्रदेश के सभी कलेक्टर, संभागायुक्त और निगमायुक्त शुक्रवार को भोपाल में प्रशिक्षण लेंगे। एक मई से शुरू होने वाली मकान गणना को लेकर यह राज्य स्तरीय बैठक बुलाई गई है, जिसमें सीएम भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
जनगणना सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल में शुक्रवार को प्रदेशभर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जुटेंगे। एक मई से शुरू होने वाली मकान गणना की तैयारी के तहत राज्य के 55 जिलों के कलेक्टर, 12 संभागायुक्त और 16 नगर निगम आयुक्तों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है। इस राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया की उपस्थिति रहेगी, वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इसमें शामिल होंगे। गृह विभाग के सचिव एवं राज्य जनगणना नोडल अधिकारी अभिषेक सिंह ने इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी किया है। पत्र में उल्लेख है कि जनगणना 2027 के पहले चरण के अंतर्गत 13 फरवरी को प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में मकानों की गणना का कार्य एक मई से शुरू होना प्रस्तावित है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Bhopal News: ईरानी डेरे में रातभर दबिश, कई अपराधियों सहित भोपाल में पकड़ाए 408 वारंटी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- राज्यों की देनदारियों में 5% से अधिक हिस्सा एमपी पर: विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार बोली- विकास कार्यों के लिए उधारी
जनगणना निदेशक का पद खाली
मध्यप्रदेश में जनगणना निदेशक का पद 30 सितंबर 2025 से रिक्त है। उस दिन तत्कालीन निदेशक भावना वालिम्बे सेवानिवृत्त हो गई थीं। इसके बाद से इस पद पर नियमित नियुक्ति नहीं हो सकी है। फिलहाल यह जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के जनगणना निदेशक को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस वर्ष प्रस्तावित जनगणना के लिए मकान गणना की तिथि घोषित करने के बाद अब प्रश्नावली और प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी रूपरेखा जारी कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bhopal News: ईरानी डेरे में रातभर दबिश, कई अपराधियों सहित भोपाल में पकड़ाए 408 वारंटी
विज्ञापन
प्रशिक्षण में क्या-क्या समझाया जाएगा?
अधिकारियों को जनगणना की समय-सीमा, प्रक्रिया और प्रश्नावली की जानकारी दी जाएगी। डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रहण की पद्धति भी समझाई जाएगी। जनगणना कर्मियों की नियुक्ति, प्रशिक्षण व्यवस्था, बजट आवंटन और उपयोगिता प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा होगी। फील्ड में काम करते समय आने वाली संभावित चुनौतियों और उनके समाधान पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। मोबाइल एप्लिकेशन, सीएमएमएस और एचएलबीसी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के संचालन और मॉनिटरिंग तंत्र की भी जानकारी दी जाएगी।