फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Cash worth Rs 6 lakh stolen from cupboard, gold bracelet worth Rs 3 lakh stolen from locker

Bhopal News: अलमारी से छह लाख नकद, लॉकर से तीन लाख का सोने का ब्रेसलेट चोरी

Fri, 31 Oct 2025 04:02 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Fri, 31 Oct 2025 04:02 PM IST
सार

भोपाल में दो चोरी की घटनाएं सामने आईं। टीला जमालपुरा में मार्केटिंग से जुड़े व्यक्ति के घर से 6 लाख रुपए चोरी हुए, पुलिस को बेटे और उसके दोस्तों पर शक है। वहीं कोलार क्षेत्र में गृहिणी के अलमारी से 3 लाख का सोने का ब्रेसलेट गायब हुआ, जिसमें नौकरानी पर संदेह जताया गया है। 

विज्ञापन
Cash worth Rs 6 lakh stolen from cupboard, gold bracelet worth Rs 3 lakh stolen from locker
Crime news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीला जमालपुरा इलाके में एक घर से 6 लाख रुपए चोरी चले गए। इधर कोलार इलाके में एक महिला का तीन लाख रुपए कीमत का सोने का ब्रैसलेट चोरी चला गया। पहले मामले में पुलिस को बेटे और उसके दोस्तों तथा दूसरे मामले में घर की नौकरानी पर शक है।

विज्ञापन


टीला जमालपुरा पुलिस ने बताया कि 55 वर्षीय शाहिद साहिल अपार्टमेंट में रहते हैं तथा मार्केटिंग का काम करते हैं। गत 24 सितंबर को वह अपनी पत्नी के साथ शादी में समारोह में शामिल होने उत्तरप्रदेश गए थे। यूपी से शाहिद 5 अक्टूबर को अपने घर लौटे तो उन्होंने देखा कि अलमारी में रखे हुए छह लाख रुपए गायब हैं। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे से पैसों को लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वह पिता के जाने के बाद अपने दोस्तों को घर बुलाकर उनके साथ पार्टी किया करता था। इसका खुलासा होने के बाद फरियादी गुरुवार थाने पहुंचा और शिकायती आवेदन दे दिया। अब पुलिस ने आवेदन के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब फरियादी के बेटे और दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सांसद गणेश सिंह ने क्रेन कर्मचारी को मारा चांटा, देखें वायरल हो रहा वीडियो; मौके पर मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर कोलार इलाके में अलमारी के लॉकर से सोने का ब्रेसलेट चोरी हो गया। पुलिस ने बताया कि 48 वर्षीय अनीता सिंह दानिश कुंज फेस टू में रहती हैं तथा गृहिणी हैं। उनके पति राहुल सिंह आरकेडीएफ कॉलेज में जॉब करते हैं। गत जुलाई के महीने उन्होंने अपना सोने का ब्रेसलेट अलमारी के लॉकर में रखा था। पिछले दिनों छठ पूजा के मौके पर शृंगार के लिए उन्होंने जब लॉकर खोला तो उसमें से सोने का ब्रेसलेट गायब था। उन्होंने पूरे घर में तलाश किया लेकिन कहीं भी ब्रेसलेट नहीं मिला। घर में काम करने नौकरानी से पूछा तो उसने भी ब्रेसलेट की जानकारी होने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने कोलार पुलिस को मामले की शिकायत की। अपनी शिकायत में उन्होंने नौकरानी पर ही चोरी का शक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed