फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Indore Accident News car rammed into standing petrol tanker in indore many people died police sent bodies to my hospital investigation is on

Indore Car Accident: इंदौर में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़े टैंकर में घुसी कार, छह लोगों की मौत

Tue, 23 Feb 2021 09:51 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: स्नेहा बलूनी Updated Tue, 23 Feb 2021 09:51 AM IST
विज्ञापन
Indore Accident News car rammed into standing petrol tanker in indore many people died police sent bodies to my hospital investigation is on
इंदौर में दर्दनाक हादसा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के इंदौर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां के लसुड़िया थाना क्षेत्र के तलावली चांदा में तेज रफ्तार कार के बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ईंधन टैंकर से जा भिड़ने के कारण छह लोगों की मौत हो गई है। हादसे में मारे गए लोगों की उम्र 18 से 28 साल के बीच थी।

विज्ञापन


लसुड़िया पुलिस थाने के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह भीषण हादसा उस समय हुआ, जब तलावली चांदा क्षेत्र के एक पेट्रोल पम्प के पास सोमवार देर रात सड़क किनारे खड़े ईंधन टैंकर से तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर जा टकराई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना की विकरालता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें कार के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार सभी छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान ऋषि पंवार, सूरज, चंद्रभान रघुवंशी, सोनू जाट, सुमित सिंह और देव के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, वे इंदौर के ही रहने वाले थे और बाहरी मांगलिया क्षेत्र से शहर की ओर आ रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी छह शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में मरने वाले लोगों के नाम इस प्रकार हैं:-

  1. ऋषि पिता अजय पंवार पिता निवासी भाग्यश्री कॉलोनी 
  2. सूरज बैरागी निवासी मालवीय नगर
  3. छोटू उर्फ चंद्रभान रघुवंशी पिता शैलेंद्र रघुवंशी मालवीय नगर
  4. सोनू जाट पिता दुलीचंद जाट निवासी आदर्श मेघदूत नगर 
  5. सुमित पिता अमरसिंह निवासी भाग्यश्री कॉलोनी
  6. गोलू पिता विष्णु बैरागी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed