फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Cabinet meeting tomorrow: 45 kitchen centers in big cities, decision possible on new college and Ahilya Memori

मंत्रिमंडल की बैठक कल: बड़े शहरों में 45 रसोई केंद्र, इंदौर में नए कॉलेज व अहिल्या स्मारक पर फैसला संभव

Mon, 24 Apr 2023 11:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 24 Apr 2023 11:19 PM IST
सार

प्रदेश के 45 बड़े शहरों में गरीबों के लिए रसोई केंद्र खोलने का भी प्रस्ताव है। इनमें से 25 रसोई केंद्र चलित होंगे। यहां गरीबों सस्ती दरों पर खाना मिलेगा।

विज्ञापन
Cabinet meeting tomorrow: 45 kitchen centers in big cities, decision possible on new college and Ahilya Memori
शिवराज कैबिनेट मंगलवार को - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में दो दर्जन प्रस्तावों को  चर्चा के बाद मंजूरी मिल सकती है। बैठक में  ग्वालियर के गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के अधीन बनने वाली एक हजार बिस्तर की अस्पताल के लिए 972 नए पद सृजित करने, इंदौर देवी अहिल्या स्मारक व नए कॉलेज तथा 45 शहरों में रसोई केंद्र शुरू करने के प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। मंत्रिमंडल में सतना में चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण की 338 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय मंजूरी और इंदौर में देवी अहिल्या माता प्रतिमा व स्मारक बनाने के लिए लालबाग क्षेत्र में एक हेक्टेयर से अधिक जमीन देने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जा रहा है। 
विज्ञापन


इन प्रस्तावों पर भी होगा विचार
विद्युत वितरण कंपनियों में आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत आईटीआई पास लाइनमैनों को जोखिम भत्ता स्वीकृत करने, पंद्रहवें केन्द्रीय वित्त आयोग की अवॉर्ड अवधि एक अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2026 तक करने, लोकायुक्त संगठन में कुल 475 अस्थाई पदों को निरंतर रखने और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई ग्वालियर एवं रीवा हेतु फर्राश एवं चौकीदार के स्वीकृत अस्थाई पदों को निरंतर रखे जाने के प्रस्ताव भी कैबिनेट में शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही निवाड़ी के लिए जिला शिक्षा केंद्र कार्यालय के लिए पदों की मंजूरी और प्रदेश के राजस्व न्यायालयों की कंप्यूटरीकरण परियोजना (आरसीएमएस 4.0) लागू किए जाने पर भी कैबिनेट में चर्चा की जाएगी। राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड छह क्रमांक चार के अंतर्गत दी जाने वाली राहत राशि तथा उनके निर्धारित मानदंडों में संशोधन करने भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


एक जिला एक उत्पाद का मिलेगा प्रशिक्षण
कैबिनेट में एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत कृषि विभाग प्रशिक्षण देने की योजना बनाई है। इसके लिए 10 जिलों में किसानों के लिए प्रशिक्षण केंद्र बनाए जाएंगे। इस पर भी कैबिनेट में चर्चा होगी। इसके साथ ही रिटायर्ड अंकेक्षण अधिकारी डीके गुप्ता की पेंशन 50 प्रतिशत स्थाई रूप से रोकने का भी प्रस्ताव आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर के नंदानगर में नए कॉलेज का प्रस्ताव
इसी तरह कैबिनेट में इंदौर के नंदा नगर में नया कॉलेज खोलने, प्रदेश के 45 बड़े शहरों में गरीबों के लिए रसोई केंद्र खोलने का भी प्रस्ताव है। इनमें से 25 रसोई केंद्र चलित होंगे। यहां गरीबों सस्ती दरों पर खाना मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed