फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   By hacking the ID password of the online portal, tickets worth seven lakhs to Dubai and Sharjah were booked.

Bhopal Crime: ऑनलाइन पोर्टल के आईडी पासवर्ड हैक कर बुक कर ली सात लाख की दुबई और शारजाह की टिकटें

Fri, 03 Mar 2023 09:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 09:51 PM IST
सार

फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह जब 12 फरवरी की सुबह ऑफिस पहुंचे तब उन्हें जालसाजी का पता चला। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की थी। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। 

विज्ञापन
By hacking the ID password of the online portal, tickets worth seven lakhs to Dubai and Sharjah were booked.
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के एक ट्रैवल्स संचालक के ऑनलाइन पोर्टल की आईडी पासवर्ड हैक कर सात लाख रुपये की अंतरराष्ट्रीय हवाई टिकटें बुक करने का मामला सामने आया है। हैकर ने कहां से इस वारदात को अंजाम दिया है, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। भोपाल क्राइम ब्रांच ने ट्रैवल्स एजेंसी के संचालक की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


साइबर क्राइम विंग के उप निरीक्षक पारस सोनी के अनुसार 53 वर्षीय कपिल अग्रवाल पुत्र केशव कुमार शाहपुरा थाना क्षेत्र में बावड़िया कलां में परिवार के साथ रहते हैं। वे एमपी नगर जोन-2 में रुचि ट्रैवल्स सर्विस नाम से कारोबार करते हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि 2009 से वे ऑनलाइन होटल, रेल व फ्लाइट की टिकिट बुक करते हैं। टिकट बुकिंग के लिए वे बी-2-बी पोर्टल/वॉलेट का उपयोग करते हैं। ऑनलाइन टिकट के लिए उन्होंने उक्त वॉलेट में सात लाख रुपये जमा किए थे।
विज्ञापन


11 फरवरी की देर शाम से 12 फरवरी की सुबह तक किसी जालसाज ने उनका आईडी पासवर्ड हैक कर 6 लाख 99 हजार रुपये के टिकट बुक कर लिए। टिकट दुबई, शारजाह, रियाद सहित अन्य देशों के लिए 16 टिकट बुक किए गए थे। वॉलेट में पैसे खत्म हो गए। इस बीच 4 टिकट कैंसिल हुए, जिससे उनके वॉलेट में एक लाख रुपये वापस आए। वहीं 12 टिकट पर लोगों ने बोर्डिंग ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफिस पहुंचे तब पता चला

फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह जब 12 फरवरी की सुबह ऑफिस पहुंचे तब उन्हें जालसाजी का पता चला। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की थी। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। पुलिस इस मामले में फरियादी के किसी वर्तमान या पूर्व कर्मचारी के भी शामिल होने की आशंका की जांच कर रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed