फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bus services: Madhya Pradesh to Rajasthan, Uttar Pradesh, and Chhattisgarh Buses will start tomorrow, for Maharashtra will remain closed

मध्यप्रदेश में बस सेवा अनलॉक: राजस्थान, यूपी, छत्तीसगढ़ की बसें शुरू, महाराष्ट्र के लिए पाबंदी जारी

Tue, 15 Jun 2021 09:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 15 Jun 2021 09:55 PM IST
सार

मप्र में कोरोना केस लगातार कम होने के बाद राज्य सरकार तेजी से सामान्य स्थिति बहाल कर रही है। बुधवार से कुछ राज्यों की बसें शुरू हो रही हैं। 
 

विज्ञापन
Bus services: Madhya Pradesh to Rajasthan, Uttar Pradesh, and Chhattisgarh Buses will start tomorrow,  for Maharashtra will remain closed
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना पाबंदियों को मध्यप्रदेश में तेजी से हटाया जा रहा है। राज्य के परिवहन विभाग ने बुधवार से राजस्थान, उत्तरप्रदेश ओर छत्तीसगढ़ आने जाने वाली बसो का परिवहन शुरू करने का निर्णय लिया है। वहीं महाराष्ट्र आने जाने वाली बसों पर पाबंदी लगी रहेगी।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश में कोरोना के कारण बंद पड़ी अंतरराज्यीय बस परिवहन सेवा भी अब 16 जून से अनलॉक होगी। प्रदेश की सीमा से लगे तीन राज्यों- उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लिए अंतरराज्यीय बसों के परिचालन पर रोक 15 जून को हटा ली गई है। 16 जून से इन तीनों राज्यों की परिवहन सेवा शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन


राज्य के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि महाराष्ट्र के लिए प्रतिबंध फिलहाल 22 जून तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में यात्रियों की सुविधा की दृष्टिगत रखते हुए तीन राज्यों की अंतरराज्जीय परिवहन सेवा को बहाल कर दिया गया है। राज्य के सभी जिलों में संक्रमण कम हो गया है। इसी को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन और राजस्व मंत्री राजपूत ने बताया कि मंत्री समूह द्वारा इस पर निर्णय लिया गया है। बसों के संचालन को लेकर मंगलवार को परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। सचिव राज्य परिवहन प्राधिकार एवं अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) मप्र अरविंद सक्सेना ने 15 जून को इस संबंध में आदेश जारी किए। सक्सेना ने बताया कि लोकहित के लिए राजस्थान, उत्तरप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की ओर जाने और वहां से आने वाली बसों का संचालन पूर्ण रूप से 16 जून से शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed