फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   bulldozer run to house of bus driver accused of raping girl in bhopal

Bhopal News: रेप के आरोपी बस ड्राइवर के घर पर चला बुलडोजर, पुलिस की मौजूदगी में तोड़ा गया मकान

Tue, 13 Sep 2022 10:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Sep 2022 10:46 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने आरोपी ड्राइवर के मकान पर बुलडोजर चलाया है। आरोपी का घर शाहपुरा थाना क्षेत्र के अजय नगर झुग्गी में था। कार्रवाई के समय कोलार एसडीएम और शाहपुरा पुलिस मौजूद रही। वहीं, पुलिस की इस कार्रवाई से आरोपी ड्राइवर का परिवार सकते में है।

विज्ञापन
bulldozer run to house of bus driver accused of raping girl in bhopal
बस ड्राइवर के घर पर चला बुलडोजर - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नर्सरी में पढ़ने वाली तीन साल की एक छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर के घर को तोड़ दिया है। आरोपी ड्राइवर हनुमंत के मकान पर प्रशासन की तरफ से हथौड़ा चलाया गया है। आरोपी का घर शाहपुरा क्षेत्र के अजय नगर झुग्गी में स्थित था। कोलार एसडीएम और शाहपुरा पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन की तरफ से यह कारर्वाई की गई है। मामले में पुलिस ने अब तक  बस चालक और एक महिला अटेंडेंट को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, मामले को कथित रूप से छिपाने के लिए स्कूल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जाएगी। जबकि कांग्रेस ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का जिक्र करते हुए मिश्रा के इस्तीफे की मांग की है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जब बच्ची घर आई तो उसकी मां ने पाया कि किसी ने उसके कपड़े बदलकर उसके बस्ते में रखी और दूसरी यूनिफॉर्म पहना दी थी। उन्होंने कहा, इसके बाद मां ने अपनी बेटी की क्लास टीचर और स्कूल के प्राचार्य से इस संबंध में बात की। लेकिन दोनों ने बच्ची के कपड़े बदलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन



अधिकारी के मुताबिक, बाद में बच्ची ने अपने गुप्तांग में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसके माता-पिता ने उसे विश्वास में लिया और उसकी काउंसलिंग की। इस दौरान बच्ची ने उन्हें बताया, बस चालक ने उसके साथ यौन दुर्व्यवहार किया और उसके कपड़े भी बदले। बच्ची के अभिभावक अगले दिन प्रबंधन से शिकायत करने स्कूल गए।इस दौरान बच्ची ने यौन दुर्व्यवहार करने वाले चालक की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम के साथ हुई दरिंदगी के मामले में मध्यप्रदेश बाल आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग के सदस्य बृजेश चौहान ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है और तीन दिन में जवाब मांगा है। नोटिस में पांच बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है। वहीं, मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय को भी आयोग ने पत्र लिखकर इस विषय में जानकारी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed