{"_id":"67ceff42c9baca399f0e836a","slug":"budget-session-congress-mla-protested-wearing-a-black-mask-the-house-congratulated-team-india-on-winning-the-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट सत्र: कांग्रेस MLA ने काला नकाब पहन किया प्रदर्शन, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर टीम इंडिया को सदन ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट सत्र: कांग्रेस MLA ने काला नकाब पहन किया प्रदर्शन, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर टीम इंडिया को सदन ने दी बधाई
Mon, 10 Mar 2025 08:33 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 10 Mar 2025 08:33 PM IST
सार
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया, जिसमें राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर बधाई दी गई। वहीं, कांग्रेस ने सत्र की अवधि को लेकर काला नकाब पहनकर गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया और सरकार को बहस की चुनौती दी।
विज्ञापन
विधानसभा में कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया। बजट सत्र की अवधि को लेकर कांग्रेस ने काला नकाब पहनकर गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। वहीं, अभिभाषण के बाद सदन ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी। बजट सत्र 24 मार्च तक चलेगा। इसमें कुल नौ बैठकें आयोजित की जाएंगी। यह अब तक का सबसे छोटा बजट सत्र माना जा रहा है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण से हुई। इसके बाद विधानसभा में भारतीय क्रिकेट टीम की चैंपियंस ट्रॉफी की जीत का भी जिक्र हुआ। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चर्चा की शुरुआत करते हुए टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया और हम सभी को गर्व महसूस हुआ। सदन की ओर से पूरी टीम को बधाई देता हूं। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी भारतीय टीम की जीत पर बधाई दी।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि
सत्र के पहले दिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पांच पूर्व विधायकों के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिवंगत नेताओं को याद करते हुए कहा कि जुगल किशोर गुप्ता, सविता बाजपेई, मारोतराव खबसे, राय सिंह राठौड़ और जयराम सिंह मार्को का सामाजिक क्षेत्र में योगदान अमूल्य था। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने डॉ. मनमोहन सिंह को याद करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में किए गए आर्थिक सुधारों ने देश को मजबूती प्रदान की और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
विपक्ष का विरोध, सरकार को दी बहस की चुनौती
विधानसभा सत्र की शुरुआत से पहले ही कांग्रेस ने सत्र की अवधि कम करने को लेकर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार जनता की आवाज दबाना चाहती है। हम आज विरोध स्वरूप नकाब पहनकर आए हैं, क्योंकि सरकार सवालों से भाग रही है। अगर सरकार को विकास कार्यों पर विश्वास है तो सदन में खुली बहस करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था की स्थिति की बदहाल है। उन्होंने कहा कि बजट सत्र की अवधिक बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि सभी जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हो सके।
विज्ञापन
गंगा जल लेकर पहुंचे भाजपा विधायक
सत्र के पहले दिन जबलपुर से भाजपा विधायक अभिलाष पांडे गंगा जल का कलश लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने तीन टैंकर गंगा जल बुलवाया था, जिसे 50 हजार लोगों को वितरित किया है। वह आज एक कलश सीएम डॉ. मोहन यादव और दूसरा विधानसभा अध्यक्ष के लिए लेकर आए हैं।
भारत जीता तो आतिशबाजी से नफरत क्यों : शर्मा
महू की घटना पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि बेटा बेटी की शादी करते हो, तुम जश्न मनाते हो ना। भारत जीता है तो उसकी आतिशबाजी से नफरत क्यों? अगर इनको पटाखों से नफरत है, तो इनको डॉ. मोहन यादव के पटाखे के डंडे खाने पड़ेंगे।