फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Buddha Purnima 2024 Science broadcaster Sarika Gharu told moon of Vaishakhi Purnima will be called flower moon

Buddha Purnima 2024: विज्ञान प्रसारिका सारिका घारू ने बताया- वैशाखी पूर्णिमा का चांद कहलाएगा फ्लावर मून

Wed, 22 May 2024 04:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 22 May 2024 04:35 PM IST
सार

Buddha Purnima 2024: विज्ञान प्रसारिका सारिका घारू ने बताया कि वैशाखी पूर्णिमा का चांद इस बार फ्लावर मून कहलाएगा। मून का नाम कहीं फूलों पर तो कहीं नक्षत्रों पर होता है।

विज्ञापन
Buddha Purnima 2024 Science broadcaster Sarika Gharu told moon of Vaishakhi Purnima will be called flower moon
विज्ञान प्रसारिका सारिका घारू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू मान्यता में चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है, उस आधार पर किसी बच्चे का नामकरण किया जाता है। लेकिन क्या चंद्रमा का भी नामकरण होता है। इसके बारे में बताते हुए नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया, बुद्ध पूर्णिमा ( गुरुवार 23 मई) के चंद्रमा को फ्लावर मून का नाम दिया गया है।

विज्ञापन


सारिका ने बताया, कुछ भागों में इसे प्लांटिंग मून और मिल्क मून भी कहा जा रहा है। गुरुवार यानी 23 मई शाम लगभग सात बजे के आसपास यह फ्लावर मून की स्थिति में पूर्व दिशा में उदित होता दिखेगा। रात भर आकाश में रहकर सुबह सबेरे पश्चिम दिशा में अस्त होगा।
विज्ञापन




सारिका ने बताया कि पश्चिमी देशों में मई में कई जंगली फूल खिलते हैं। संभवत: रंग-बिरंगे फूलों ने वहां के निवासियों को चंद्रमा के इस नामकरण के लिए प्रेरित किया है। आकाश में विभिन्न ग्रह एवं पूर्णिमा का चंद्रमा एक आकाशीय घड़ी के रूप मे कार्य करते हैं, जिनसे दिन, महीने, साल का अनुमान लगाया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में माह का नामकरण पूर्णिमा पर चंद्रमा के आसपास स्थित नक्षत्र के नाम पर किया जाता रहा है। चूंकि आज चंद्रमा विशाखा नक्षत्र में है तो इस महीने का नाम वैशाख था तथा यह पूर्णिमा वैशाखी पूर्णिमा नाम दिया गया है। इस प्रकार चंद्रमा भी बदलता है हर माह अपना नाम। अगला फ्लावर मून 12 मई 2025 को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed