Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bloody fight over mobile charger Priest fatally attacks temple committee member with axe chopping two fingers

भोपाल: पहले थप्पड़ मारा, फिर डिक्की से कुल्हाड़ी निकाल लाया पुजारी, मंदिर समिति सदस्य के सिर पर किया वार

Wed, 11 Nov 2026 03:31 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2026 03:31 PM IST
सार

भोपाल में मोबाइल चार्जर गुम होने को लेकर मंदिर समिति सदस्य और पुजारी के बीच विवाद हो गया। सदस्य के थप्पड़ मारने से नाराज पुजारी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बचाव में सदस्य की दो अंगुलियां कट गईं।

 

विज्ञापन
Bloody fight over mobile charger Priest fatally attacks temple committee member with axe chopping two fingers
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोबाइल चार्जर गुम होने की बात पर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मंदिर के पुजारी ने मंदिर समिति के एक सदस्य पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। दरअसल, विवाद के दौरान मंदिर समिति के सदस्य ने पुजारी को थप्पड़ मार दिया था। इससे गुस्साया पुजारी अपनी गाड़ी की डिक्की से कुल्हाड़ी निकाल लाया और सदस्य के सिर पर वार कर दिया। जान बचाने के लिए पीड़ित ने हाथ आगे कर दिया, जिससे उसकी दो अंगुलियां कट गईं। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। कमलानगर पुलिस ने आरोपी पुजारी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थप्पड़ का बदला लेने कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा पुजारी
पुलिस के अनुसार, नेहरू नगर निवासी चंद्र प्रकाश (35) मंदिर समिति के सदस्य हैं। इसी समिति से पुजारी जितेंद्र पांडे भी जुड़े हुए हैं। छह नवंबर की रात मोबाइल चार्जर गुम होने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और चंद्र प्रकाश ने पुजारी जितेंद्र पांडे को थप्पड़ मार दिया।

विज्ञापन

थप्पड़ से नाराज पुजारी अपनी गाड़ी की डिक्की के पास पहुंचा और उसमें रखी छोटी कुल्हाड़ी निकाल लाया। आरोप है कि उसने गुस्से में चंद्र प्रकाश के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। अचानक हुए हमले से चंद्र प्रकाश संभल नहीं पाए। कुल्हाड़ी का वार सिर पर लगने से बचाने के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे कर दिया। कुल्हाड़ी उनके हाथ की अंगुलियों पर जा लगी, जिससे दो अंगुलियां गंभीर रूप से कट गईं। हमले में वह लहूलुहान होकर घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
कमलानगर पुलिस के मुताबिक, शुरुआती विवाद में चंद्र प्रकाश द्वारा पुजारी को थप्पड़ मारने की बात भी सामने आई है। पुलिस दोनों पक्षों के बीच हुए घटनाक्रम और हमले की परिस्थितियों की जांच कर रही है। आरोपी पुजारी जितेंद्र पांडे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed