फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP will win all 29 seats of Madhya Pradesh Lok Sabha election CM Mohan Yadav Vd Sharma

MP: प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतेगी BJP, लोकसभा चुनाव के नतीजे बनेंगे शोध का विषय, CM यादव और शर्मा ने किया दावा

Fri, 31 May 2024 11:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 31 May 2024 11:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी अपनी सीट छोड़कर भाग गए। राहुल गांधी की अमेठी पैतृक सीट थी। एक बार हारे तो उस सीट को ही छोड़कर चले गए। प्रदेश में प्रधानमंत्री की सुनामी चल रही है। पूरे देश में 400 सीट की गूंज है। लोकसभा चुनाव के परिणाम शोध के विषय बनेगा। 

विज्ञापन
BJP will win all 29 seats of Madhya Pradesh Lok Sabha election CM Mohan Yadav Vd Sharma
सीएम मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने की प्रेसवार्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम चार जून को आएंगे। इससे पहले भोपाल स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया को संबोधित किया। इसमें उन्होंने प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया। इसके साथ ही कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी अपनी सीट छोड़कर भाग गए। राहुल गांधी की अमेठी पैतृक सीट थी। एक बार हारे तो उस सीट को ही छोड़कर भाग गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री की सुनामी चल रही है। पूरे देश में 400 सीट की गूंज है। लोकसभा चुनाव के परिणाम शोध के विषय बनेगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के उनकी सीट छोड़कर भागने से उनके कार्यकर्ताओं का मनोबल नीचे गिर गिया है। उनमें दमदारी ही नहीं बची। प्रदेश में 29 सीटों में से 27 पर कांग्रेस चुनाव लड़ी। उनमें चुनाव लड़ने की हिम्मत ही नहीं है। राहुल गांधी के प्रधानमंत्री से खुली चर्चा करने के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डिबेट उससे की जाती है, जो बराबरी का हो। वह कहीं बराबरी में नहीं है। ना भाषा शैली ना अन्य मामलों में। भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस विधायकों को कैबिनेट में जगह देने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य कौन जानता है। वोट प्रतिशत को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव के परिणाम साफ दिख रहे है। कांग्रेस इतने निचले स्तर पर चली गई कि अब वह चुनाव आयोग पर ही सवाल उठाने लगी है। 
विज्ञापन


नर्सिंग घोटाले पर यह बोले
नर्सिंग घोटाले में प्रदेश सरकार के तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की भूमिका की जांच करने को लेकर पूछे सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर सीबीआई की जांच चल रही है, जो कोर्ट और सीबीआई कहेगी हमारी सरकार वैसा ही काम करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐतिहासिक सफलता मिलेगी : शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि 2024 का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ। इसमें प्रधानमंत्री को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। प्रदेश की सभी 29 सीटें भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मेहनत में लगे हैं। इस बार भाजपा 80 प्रतिशत बूथों पर जीतेगी। 

पार्टी को मिलेंगे 10 प्रतिशत अधिक वोट 
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने बूथ विजय अभियान चलाया था। जब 4 जून को परिणाम आएंगे तो उसमें 80 प्रतिशत बूथों पर भारतीय जनता पार्टी विजय हासिल करेगी। हमने हर बूथ पर चुनाव जीतने का संकल्प लिया था और हर बूथ पर पिछली बार से 10 प्रतिशत ज्यादा वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन जनता ने बहुत प्यार पार्टी को दिया। मुझे उम्मीद है कि इस बार न सिर्फ प्रचंड जीत होगी और बल्कि पिछले लोकसभा चुनाव से 10 प्रतिशत ज्यादा यानी करीब 68 प्रतिशत वोट पार्टी को मिलेंगे। 

प्रधानमंत्री ने की आठ जनसभाएं, मुख्यमंत्री ने 180 
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में चुनाव के दौरान आठ जनसभा और दो रोड शो किए। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने चार जनसभाएं, एक रोड शो, एक क्लस्टर और 1 प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 7 जनसभाएं, 1 शक्ति केंद्र सम्मेलन, 1 प्रबुद्धजन सम्मेलन और 2 क्लस्टर बैठक को संबोधित किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 6 जनसभा 1 सामाजिक बैठक को संबोधित किया। शर्मा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लगभग 180 से अधिक आम सभाएं और 58 रोड शो किए। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के 12 राज्यों में 72 लोकसभा सीटों पर प्रचार किया। शर्मा ने कहा कि मैंने चुनाव के दौरान 29 लोकसभा क्षेत्रों की 171 विधानसभाओं एवं 192 अन्य कार्यक्रमों में सहभागिता की।


10 हजार से ज्यादा शक्ति केंद्रों पर नुक्कड़ सभाएं
शर्मा ने कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दौरान 12 हजार शक्ति केंद्रों में से 10 हजार 99 शक्ति केंद्रों पर पथ सभाओं (नुक्कड़ सभा) का आयोजन किया गया, जिसमें 2070 पार्टी नेताओं ने सभाएं ली और करीब 20 लाख लोग इन पथ सभाओं में शामिल हुए। इसी तरह प्रधानमंत्री ने प्रत्येक बूथ पर 370 वोट हासिल करने का लक्ष्य दिया था। इसके लिए पार्टी की तरफ से कई अभियान चलाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed