फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP's innovation: Two ministers will sit in the state office five days a week and listen to the problems of wo

भाजपा का नवाचार: प्रदेश कार्यालय में सप्ताह में 5 दिन बैठेंगे दो-दो मंत्री, कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे

Mon, 01 Dec 2025 05:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 01 Dec 2025 05:21 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में संगठन और सरकार के बेहतर तालमेल के लिए नई व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत मंत्री अब रोजाना दोपहर 1 से 3 बजे तक भाजपा कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि इससे क्षेत्र की समस्याओं का समाधान जल्द होगा और संवाद और मजबूत बनेगा।

विज्ञापन
BJP's innovation: Two ministers will sit in the state office five days a week and listen to the problems of wo
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा संगठन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के विचार-विमर्श के बाद संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। सोमवार को उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि अब सरकार के सभी मंत्री प्रतिदिन सोमवार से शुक्रवार दोपहर 1 से 3 बजे तक भाजपा प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहेंगे। देवड़ा ने बताया कि सोमवार को वे स्वयं और मंत्री गौतम टटवाल कार्यालय में मौजूद रहे, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि  जिले की छोटी बड़ी समस्याएं व्यक्तिगत भी होती है क्षेत्र की भी रहती है। संगठन की दृष्टि से कोई समस्या होती है तो उन समस्याओं का समाधान कैसे किया जाए और कम से कम वह कार्यालय जाकर मंत्रीगणों के साथ बैठकर अपनी समस्या बता सकते हैं। हम भी यह कोशिश करेंगे कि उन समस्याओं का समाधान यथासंभव जल्द से जल्द किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही बवाल, सरकार पर विपक्ष ने क्या आरोप लगा दिए?
विज्ञापन


देवड़ा ने बताया कि वास्तव में सराहनीय व्यवस्था है, हमको भी बहुत अच्छा लगा कि आज अनेक कार्यकर्ता हमसे आकर मिले। हम उन सब समस्याओं को सूचीबद्ध करेंगे अगर कहीं विभिन्न विभागों की अलग-अलग विभागों की कोई समस्या है तो हम उसका फॉलोअप लेंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सूचीबद्ध किया जाएगा और विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का फॉलोअप भी किया जाएगा। जिन कामों का समाधान हो जाएगा, उनकी जानकारी कार्यकर्ताओं को तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने नई व्यवस्था को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा और सरकार तक उनकी बात आसानी से पहुँच सकेगी। देवड़ा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को इसके लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: रायसेन में पुल ढहा, PWD मंत्री बोले- कांग्रेस के जमाने में बना था पुल, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed