फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP's big meeting: Shah gave the mantra of victory in the election, the party will enter the fray with a resol

भाजपा की बड़ी बैठक: शाह ने दिए चुनाव में जीत के मंत्र, विजय संकल्प के साथ मैदान में उतरेगी पार्टी

Wed, 12 Jul 2023 12:38 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 12 Jul 2023 12:38 AM IST
सार

गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव की तैयारियों को लेकर भोपाल में बड़ी बैठक की। बैठक में चुनाव की रणनीति को लेकर की बारीकी से चर्चा की। शाह प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ मंथन के बाद आधी रात को दिल्ली लौट गए। 

विज्ञापन
BJP's big meeting: Shah gave the mantra of victory in the election, the party will enter the fray with a resol
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम शिवराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार माह बाद होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार शाम को भोपाल में भाजपा की बड़ी बैठक की। शाह ने बैठक में विजय संकल्प अभियान की शुरुआत करने के निर्देश दिए। साथ ही चुनावी तैयारियों की सूक्ष्म समीक्षा की और चुनावी मुद्दों से लेकर रणनीति पर बारीकी से चर्चा की। शाह ने सभी नेताओं को एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। पार्टी ने कांग्रेस द्वारा किए जा रहे जीत के दावों को ध्वस्त करने के लिए विजय संकल्प के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया। 
विज्ञापन

भाजपा कोर कमेटी के साथ अमित शाह की बड़ी बैठक के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया को बताया कि अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव में विजय की रणनीति के साथ पार्टी की तैयारियों पर गहराई से मंथन किया। उन्होंने बैठक में विजय संकल्प अभियान शुरू करने की बात कही। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विजय संकल्प अभियान शुरू करेगी। इस अभियान में पार्टी पूरी ताकत के साथ जुटेगी। इसकी तारीखों की जानकार जल्द ही साझा की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें, भाजपा अब विजय संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों तक पहुंचेगी और यह बताएगी कि 2023 के चुनाव के बाद भाजपा ही जीत रही है। केंद्रीय गृह मंत्री और मौजूदा भारतीय राजनीति में चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने रात 9 बजे से करीब 11.30 बजे तक भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक ली। करीब सवा दो-ढाई घंटे चली बैठक में शाह ने विधानसभा क्षेत्रों के फीडबैक के आधार पर नेताओं के साथ आगे की रणनीति बनाने के साथ कार्य करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक से पहले राज्यपाल से मिले सिंधिया
अमित शाह भोपाल आने से पहले भोपाल आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंत्री तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सिंधिया ने 14 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ग्वालियर आगमन और सिंधिया पैलेस जाने के कार्यक्रम के मद्देनजर राज्यपाल को भी आने के लिए निमंत्रण दिया। 


मुख्यमंत्री से मिले तोमर, वीडी से प्रहलाद
बैठक के लिए भोपाल आए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने अंगवस्त्र पहनाकर तोमर का स्वागत किया। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री तोमर ने प्रदेश के विकास और किसानों के कल्याण से संबंधित योजनाओं और कार्यक्रमों पर चर्चा की। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा से उनके निवास पहुंचकर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों ही नेताओं के बीच राजनीतिक मामलों को लेकर चर्चा हुई।  बैठक के बाद देर रात 12 बजे के बाद अमित शाह दिल्ली रवाना हो गए।

ये नेता बैठक में रहे मौजूद
-प्रदेश के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव व सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव।
-केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय
-प्रदेश भाजपा के प्रभारी मुरलीधर राव, सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा
-प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री हितानंद शर्मा के अलावा अजय जामवाल और नरोत्तम मिश्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed