फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP Parliamentary Board: CM Shivraj told the new committee a visionary, best wishes

BJP Parliamentary Board: सीएम शिवराज ने नई समिति को बताया दूरदर्शी, दी शुभकामनाएं

Wed, 17 Aug 2022 08:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 17 Aug 2022 08:36 PM IST
सार

नई संसदीय समिति के गठन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने नई समिति को दूरदर्शी बताते हुए शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन
BJP Parliamentary Board: CM Shivraj told the new committee a visionary, best wishes
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई संसदीय समिति को दूरदर्शी बताया है। साथ ही नए सदस्यों को शुभकामनाएं भी दी हैं। उनका मानना है कि इससे पार्टी को व्यापकता मिलेगी। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नए संसदीय बोर्ड में सीएम शिवराज सिंह चौहान को जगह नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा गठित समिति सक्षम, समर्पित और दूरदर्शी है। कई नामी कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। मैं केंद्रीय चुनाव समिति के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। इससे पार्टी को व्यापकता मिलेगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को पार्टी के नए संसदीय बोर्ड का एलान कर दिया। इसके साथ ही नई केंद्रीय चुनाव समिति का भी एलान हुआ। ये दोनों ही पार्टी के दो सबसे अहम संगठन हैं। अगस्त 2014 के बाद पहली बार इनमें बदलाव किया गया है। नए बोर्ड में नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान को जगह नहीं मिली। सबसे ज्यादा चर्चा इसी को लेकर हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed